Advertisement

Man Killed in Mall: Noida के मॉल में मर्डर, बार में शुरू हुआ था झगड़ा

नोएडा पुलिस अब वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है. कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है.

Man Killed in Mall: Noida के मॉल में मर्डर, बार में शुरू हुआ था झगड़ा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के गार्डन गैलरिया के अंदर द लोस्ट लेमन बार में कंपनी की तरफ से चल रही पार्टी में कुछ लोगों का वहां के स्टाफ से झगड़ा हो गया. देखते ही देखते झगड़े ने विकराल रूप ले लिया बार मालिक और उसके स्टाफ ने ब्रजेश की पिटाई की.उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कोशिशें कामयाब नहीं हो सकीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: अब शाहीन बाग और ओखला में चलेगा बुलडोजर! MCD की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

नोएडा पुलिस अब वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है. वहीं कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जा चुकी है. उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे और उन्हें सख्त सजा मिलेगी.

क्या है पूरा मामला ?

नोएडा में  रात करीब 11 बजे थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गलैरिया में कुछ लोग कंपनी की तरफ से पार्टी कर रहे थे. तभी उनका वहां काम करने वाले कुछ लोगों के साथ झगड़ा/मारपीट हो गई जिसमें एक बृजेश उम्र 30 साल, गंभीर रूप से घायल हो गया. बृजेश को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो वजह नहीं है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या ने दिखाई राह, आपसी सहमति से मंदिर और मस्जिद से उतारे लाउडस्पीकर

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement