Advertisement

Shocking! दिल्ली के स्कूल में आदमी ने उतारे लड़कियों के कपड़े, घटना पर DCW ने लिया एक्शन

दिल्ली के स्कूल में घटी एक शर्मनाक घटना में एक व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर वहां पढ़ने वाली दो लड़कियों के कपड़े उतारे और पूरी क्लास के सामने शौच किया

Shocking! दिल्ली के स्कूल में आदमी ने उतारे लड़कियों के कपड़े, घटना पर DCW ने लिया एक्शन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : दिल्ली के एक स्कूल से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है. मामला यह है कि दिल्ली के एक MCD स्कूल में एक आदमी बिना अनुमति घुस गया. इतना ही नहीं, उस आदमी ने वहां मौजूद दो लड़कियों के कपड़े उतारे और फिर पूरी क्लास के सामने शौच किया. जब लड़कियों ने घटना की जानकारी प्रिंसिपल  और टीचर को दी तो उन्होंने लड़कियों से इस घटना को भूल जाने को कहा. 

DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना की जानकारी दी 
दिल्ली के स्कूल में लड़कियों के साथ हुए शर्मनाक वाकये की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी. घटना के बारे में बताते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया है. अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है साथ ही MCD कमिशनर को भी तलब किया है. DCW अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में स्पष्ट लिखा है कि इस घटना की जवाबदेही निश्चित होनी चाहिए. 

दिल्ली में बढ़ रहा है महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ 
गौरतलब है कि 2021 में दिल्ली में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध की दर में खासी बढ़त दर्ज की गई है. आंकड़ों की मानें तो पिछले साल की तुलना में यह बढ़त 21% से अधिक है. NCRB के आंकड़ों के मुताबिक़ दिल्ली को महिला सुरक्षा की खातिर और मज़बूत एवं बेहतर कदम  उठाने की दरकार है. 

ये भी पढ़ें: इस शहर में Gangsters का राज! पुलिस लाचार, अब मशहूर डॉक्टर ने छोड़ा शहर

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement