Advertisement

Shocking News: जीजा-साली के बीच हुआ अफेयर, Andhra Pradesh में नाराज पिता ने काट दिया दामाद का सिर, ठिकाने लगाया शव

Shocking News: आरोपी ससुर ने अपने दामाद की हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए एक दोस्त की भी मदद ली थी, जिसके लिए उसने 4 लाख रुपये दिए थे. आरोपी ससुर का दामाद के साथ जायदाद को लेकर भी विवाद चल रहा था.

Latest News
Shocking News: जीजा-साली के बीच हुआ अफेयर, Andhra Pradesh में नाराज पिता ने काट दिया दामाद का सिर, ठिकाने लगाया शव

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

Shocking News: आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी साली के साथ अफेयर चलाने के कारण जान गंवानी पड़ी है. उस व्यक्ति के ससुर ने इस कथित रिश्ते से नाराज होकर उसका सिर काटकर हत्या कर दी है और फिर शव को ठिकाने लगा दिया है. दामाद की हत्या करने के लिए ससुर ने अपने एक दोस्त की भी मदद ली, जिसके लिए उसने अपने दोस्त को 4 लाख रुपये की रकम दी थी. ससुर और दामाद के बीच जायदाद को लेकर भी पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. पुलिस ने आरोपी ससुर और हत्या करके शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले उसके 4 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

20 साल पहले हुई थी मृतक की शादी
आंध्र प्रदेश के धर्मावरम निवासी विश्वनाथ की शादी करीब 20 साल पहले वेंकटरमन्नाप्पा की बड़ी बेटी श्यामला से हुई थी. शादी के कुछ साल बाद विश्वनाथ का अपनी साली के साथ भी अफेयर हो गया. इसके चलते विश्वनाथ का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था, जिसमें उसकी सास ने उसका समर्थन किया था. इसके चलते वेंकटरमन्नाप्पा का भी अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था. विश्वनाथ अपनी साली और अपनी सास को साथ लेकर धर्मावरम से करीब 78 किलोमीटर दूर कादिरी आकर रहने लगा था.

सास के नाम दर्ज जमीन बेचने की कोशिश पर बनी हत्या की योजना
आंध्र पुलिस (Andhra Pradesh Police) के मुताबिक, विश्वनाथ ने कुछ समय पहले धर्मावरम में अपनी सास के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन को बेचने की कोशिश की. इससे वेंकटरमन्नाप्पा और ज्यादा भड़क गया था. उसने गुस्से में अपने दामाद की हत्या करने की योजना बना ली. इसके लिए उसने अपने एक दोस्त कटैम्मया से मदद मांगी. वेंकटरमन्नाप्पा ने हत्या करने के लिए कटैम्मया को 4 लाख रुपये में सुपारी दी.

50,000 रुपये के लालच में फंसाकर की हत्या
कटैम्मया ने 3 जुलाई को विश्वनाथ को खेती के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक मदद का लालच दिया और कादिरी से मुडीगुब्बा बुला लिया. विश्वनाथ के मुडीगुब्बा पहुंचने पर पहले से ही रास्ते में छिपे वेंकटरमन्नाप्पा, कटैम्मया और उनके तीन अन्य साथियों ने उस पर हमला कर दिया. वे उसे पहाड़ी इलाके में ले गए और वहां हत्या करने के बाद उसका सिर काटकर धड़ को क्षत-विक्षत करके फेंक दिया. सिर को दूसरी जगह ले जाकर नष्ट कर दिया गया. 

सेलफोन टॉवर लोकेशन ने खोला हत्या का राज
विश्वनाथ की साली ने पुलिस से उसके लापता होने की शिकायत की. इसके बाद पुलिस सेलफोन टॉवर लोकेशन डाटा की मदद से घटनास्थल पर पहुंची. जहां बिना धड़ का शव बरामद हो गया. पुलिस ने लोकेशन की जांच कराई तो वेंकटरमन्नाप्पा, कटैम्मया और तीन अन्य लोगों को फोन भी उसी लोकेशन पर विश्वनाथ के फोन की मौजूदगी के समय एक्टिव दिखे. इस आधार पर उन्हें हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाने की बात स्वीकार कर ली. पांचों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement