Advertisement

Ukraine से लौटे छात्रों से मिलीं Mamata Banerjee, मदद के लिए किए बड़े ऐलान

सीएम ममता बनर्जी ने यूक्रेन से बंगाल लौटे छात्रों से मुलाकात की है. सीएम द्वारा छात्रों के लिए किए गए ऐलान पर के. टी. एल्फी की रिपोर्ट...

Ukraine से लौटे छात्रों से मिलीं Mamata Banerjee, मदद के लिए किए बड़े ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध (Russia-Ukraine War) चल रहा है. ऐसे में वहां फंसे भारतीय छात्रों को तो भारत सरकार ने वापस बुला लिया है लेकिन उन छात्रों के सामने अपने भविष्य को लेकर कई बड़े संकट हैं जिन्हें सुलझाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर काम कर रही हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने यूक्रेन से लौटे 391 छात्रों से मुलाकात की है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मदद मिलने का भरोसा दिया है. 

छात्रों से मिलीं सीएम

दरअसल, ममता ने छात्रों से मुलाकात के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा - कुल 391 छात्र यूक्रेन से लौटे हैं जिनमे 11 इंटर्न भी शामिल हैं और क्योंकि यूक्रेन में स्थिति बेहद संवेदनशील है तो आपके वापस जाने की सम्भावना बहुत कम है." ममता ने घोषणा की कि इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए राज्य सरकार कम से कम खर्चे में उनकी पढ़ाई का ध्यान रखेगी. वहीं मेडिकल इंटर्न के लिए राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप मुहैय्या करवाएगी और stipend भी देगी. 

यह भी पढ़ें- Covid की चौथी लहर की आशंका के बीच एक्शन में सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक

सरकारी मदद का दिया भरोसा

सीएम ममता ने कहा है कि चौथे , पांचवे और छठे श्रेणी के छात्रों कि प्रैक्टिस जारी रखने के लिए राज्य सरकार मेडिकल कौंसिल/कमीशन को चिट्ठी भेजेगी. इसके अलावा राज्य सरकार यूक्रेन से लौटे सभी छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जोड़ेगी जिससे इन छात्रों की आर्थिक मदद भी की जा सकें. इन छात्रों को 10 लाख रुपये की मदद दी जाएगी.

(कोलकाता से केटी अल्फी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- CM बनने के बाद बोले Bhagwant Mann- यहीं रहकर करेंगे काम, विदेश में नहीं खाएंगे धक्के, कही ये 10 बड़ी बातें

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement