Advertisement

नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई, हिंद सेना ने अयोध्या मार्ग के पोस्टर लगाए, दिल्ली में बाबर रोड पर पोस्टर लगाए गए, बाबर रोड को अयोध्या मार्ग करने की मांग, बाबर संत नहीं, विदेशी अत्याचारी-हिंदू सेना, | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | इंडिगो की आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, इंडिगो की दिल्ली-मुंबई की कई फ्लाइट्स रद्द, पिछले 4 दिन में 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द,जयपुर से इंडिगो की 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबलपुर में इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | लखनऊ में भी इंडिगो की 42 फ्लाइट्स रद्द

'अजीत पवार बन सकते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री,' संजय राउत का बयान कहीं करा न दे MVA में रार

Maharashtra Politics: संजय राउत ने कहा है कि अजित पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है.

'अजीत पवार बन सकते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री,' संजय राउत का बयान कहीं करा न दे MVA में रार

संजय राउत और अजीत पवार. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है. अजित पवार अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं.

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के बारे में कहा है कि विभाजन करके कुछ अयोग्य लोग मुख्यमंत्री बन गए. एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में 40 विधायकों के साथ बगावत की थी जिसकी वजह से राज्य में महा विकास आघाडी (MVA) सरकार गिर गई थी. 

इसे भी पढ़ें- NCP की मीटिंग में नहीं आए, इंटरव्यू में बोले अजीत पवार, 2024 नहीं, अभी CM बनने को तैयार

क्या अजीत पवार बन सकते हैं मुख्यमंत्री? संजय राउत ने कही ये बात

संजय राउत ने कहा, 'कौन मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम हैं. वह कई वर्षों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रहे हैं. उनके पास सबसे ज्यादा बार उपमुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड है. हर कोई सोचता है कि उसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए.'

यह भी पढ़ें- अतीक-अशरफ की मौत का अलकायदा को हो रहा बड़ा दुख, भारत को दे डाली ये धमकी 

मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं अजीत पवार

संजय राउत का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले अजीत पवार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के बारे में पूछे जाने पर कहा था, 'हां, मैं 100 फीसदी मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा.' जय राउत ने कहा कि अजीत पवार ने पहली बार यह इच्छा नहीं जताई है इसलिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं. 

संजय राउत का बयान कहीं करा न दे MVA में रार

संजय राउत का बयान महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में रार भी करा सकती है. एमवीए के सबसे बड़े नेता खुद को उद्धव ठाकरे मानते हैं. अजीत पवार डिप्टी सीएम रह चुके हैं. कांग्रेस की ओर से कभी मुख्यमंत्री पद की मांग नहीं की जाने वाली है. ऐसी स्थिति में अजीत पवार, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के लिए खींचतान पैदा कर सकते हैं. संजय राउत का यह बयान एमवीए में रार भी करा सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement