Advertisement

शिवसेना विधायक Mangesh Kudalkar की पत्नी ने किया सुसाइड

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.  

Latest News
शिवसेना विधायक Mangesh Kudalkar की पत्नी ने किया सुसाइड

शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी ने सुसाइड किया है. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर (Mangesh Kudalkar) की पत्नी रजनी कुडालकर की खुदकुशी की खबर सामने आई है. पुलिस के अनुसार, उनका शव आवास पर लटका मिला. मंगेश कुडलकर कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक हैं. 

कुडालकर का घर कुर्ला में नेहरू नगर थाना क्षेत्र में स्थित है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.  

पिछले साल हुई थी ठगी
मंगेश कुडालकर पिछले दिनों ठगी के एक मामले में चर्चा में आए थे. राजस्थान के भरतपुर में सीकरी के मेवात ठगों ने उनसे सेक्स चैट कर 5 हजार रुपये की ठगी की थी. विधायक की शिकायत के बाद महाराष्ट्र पुलिस भरतपुर पहुंचकर आरोपी को सीकरी क्षेत्र के एक गांव से धर दबोचा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement