Advertisement

Maharashtra: शख्स ने गर्लफ्रेंड के लिए किराए पर लिया हेलीकॉप्टर, फिर फिल्मी स्टाइल में किया प्रपोज

महाराष्ट्र के यवतमाल इलाके के रहने वाले सिद्धार्थ तायडे ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए हेलीकॉप्टर ही किराए पर ले लिया.

Maharashtra: शख्स ने गर्लफ्रेंड के लिए किराए पर लिया हेलीकॉप्टर, फिर फिल्मी स्टाइल में किया प्रपोज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लोग अपने प्यार को पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. कोई अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए लाल गुलाब का सहारा लेता है तो कोई डायमंड की रिंग तक खरीद लेता है. वहीं इन सब से अलग महाराष्ट्र के एक युवक ने अपनी प्रेमिका का साथ पाने के लिए ऐसा तरीका निकाला है जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है.

दरअसल महाराष्ट्र के यवतमाल इलाके के रहने वाले सिद्धार्थ तायडे ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए हेलीकॉप्टर ही किराए पर ले लिया. सिद्धार्थ का कहना है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना चाहते थे इसलिए उन्होने ऐसा किया.

ये भी पढ़ें- COVID-19 की वजह से खस्ता हुई Esha Gupta की हालत, कहा- कोरोना तड़पाता है

इसके लिए सिद्धार्थ पहले अपनी प्रेमिका को मुंबई लेकर आए. यहां उन्होंने दिनभर शापिंग की, इसके बाद वे अपनी प्रेमिका की आंखो पर पट्टी बाधकर उन्हें जुहू इलाके में बने हेलीपैड़ पर लेकर पहुंच गए. यहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हेलीकॉप्टर से पूरे मुंबई की सैर की और फिर उसी दौरान सिद्धार्थ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया. 

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ और अब उनकी होने वाली पत्नी पुणे में एक बड़ी कंपनी में साथ काम करते हैं. वहीं सिद्धार्थ का यह प्रपोजल हर तरह चर्चा का विषय बना हुआ है. 

(इनपुट- शशिकांत पाटिल)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement