Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने दी Covid प्रतिबंधों में राहत, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल और थियेटर्स

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड के प्रतिबंधों में बड़ी राहत दी है. सरकार की नई गाइडलाइन 8 फरवरी से प्रभावी होगी.

महाराष्ट्र सरकार ने दी Covid प्रतिबंधों में राहत, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल और थियेटर्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र सरकार (Maharastra Government) ने कोविड (Covid) के कम होते आंकड़ों के बीच आम जनता को‌ प्रतिबंधों‌ से राहत देने का फैसला किया है. सरकार द्वारा इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की गई है जो कि 8 फरवरी से प्रभावी होगी. इसके तहत टूरिस्ट स्पॉट्स और नेशनल पार्क जाने के लिए लोगों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करानी होगी. साथ ही सरकार ने 50 फीसदी की लोगों की कपैसिटी के साथ स्पा (Spa) खोलने की इजाजत भी दी है.

मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोविड के कम होते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार अब प्रतिबंधों  में नरमी लाने वाली है. सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार टूरिस्ट स्पॉट, नेशनल पार्क, सफारी में टूरिस्ट के जाने की इजाजत दे दी गई लेकिन इसके लिए सभी को ऑनलाइन टिकट बुक करना अनिवार्य होगा. 

नई गाइडलाइन के मुताबिक स्विमिंग पुल, थीम पार्क, वॉटर पार्क, रेस्टोरेंट, थियेटर्स और सिनेमा हॉल या पंडाल में भजन कल्चरल प्रोग्राम के लिए 50 फीसदी कैपेसिटी की परमिशन दी गई है. इसके अलावा शादी के लिए 25 फीसदी लोगों की इजाजत दी गई है. 

यह भी पढ़ें- Covid: 95 फीसदी को Vaccine की पहली और 74 फीसदी को लगी दूसरी डोज

इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में बदलाव करते हुए यह भी कहा है कि कुछ नियमों को स्थानीय प्रशासन की इजाजत पर खोला‌ जा सकेगा. ऐसे में बीच (Beach), गार्डन, पार्क  लोकल authorities के नियमों और उनकी अनुमति के साथ‌ ही खुल सकेंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि परिस्थिति के अनुसार स्थानीय प्रशासन नियमों में बदलाव कर सकता है.

रिपोर्ट- वैदेही

यह भी पढ़ें- सख्त Covid गाइडलाइंस के बीच होंगे Delhi में होंगे MCD Election

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement