Advertisement

कार पर जानलेवा हमला, पुलिस की मिलीभगत, Kirit Somaiya के निशाने पर कैसे आई उद्धव ठाकरे सरकार?

महाराष्ट्र में बीजेपी नेताओं के हमले की खबरें सामने आ रही हैं. नवनीत राणा के घर के बाहर भी शिवसैनिकों ने हंगामा किया है.

कार पर जानलेवा हमला, पुलिस की मिलीभगत, Kirit Somaiya के निशाने पर कैसे आई उद्धव ठाकरे सरकार?

भारतीय जनता पार्टी के दिगग्ज नेता किरीट सोमैया. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र (Maharashtra) की उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सरकार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर है. हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) विवाद से लेकर बीजेपी (BJP) नेताओं पर हमले तक MVA सरकार घिर गई है. अब किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे सरकार के इशारे पर उनकी हत्या की साजिश रची गई है.

किरीट सोमैया ने कहा है कि हत्या की कोशिश शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने की है. उन्होंने शिवसैनिकों को गुंडा कहा है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि हमला पुलिस की मिलीभगत की वजह से हुआ है. हमले के वक्त आसपास 70 से 80 शिवसैनिक मौजूद थे.

किरीट सोमैया ने कहा, 'मुझ पर हुआ हमला पुलिस की मिलीभगत से हुआ. जब मेरी जान लेने की कोशिश की गई तब उस दौरान शिवसेना के कम से कम 70-80 लोग मौजूद थे. खार पुलिस स्टेशन पर मुझ पर हुआ हमला ठाकरे सरकार का प्रायोजित हमला है.'

पुलिस के सामने किरीट सोमैया पर हमला, भड़की BJP का दावा- बंगाल बन जाएगा महाराष्ट्र

'पुलिसकर्मी भी हैं मुझ पर हमले के जिम्मेदार'

BJP नेता किरीट सोमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'सिर्फ पुलिस को ही मेरे वहां पहुंचने की जानकारी थी. मैंने शाम को ही पुलिस को इनफॉर्म किया था कि मैं रात करीब साढ़े नौ बजे आऊंगा और मेरे वहां पहुंचने से पहले ही करीब 70-80 शिवसैनिक खार पुलिस स्टेशन पहुंच चुके थे. वो सभी थाने में मौजूद थे. उन्हें खुली छूट दी गई थी.' 

बैरीकेड तोड़ नवनीत राणा के घर में घुसे शिवसैनिक, CM Uddhav पर लगाया उकसाने का आरोप

क्यों उद्धव सरकार पर भड़के हैं किरीट सोमैया?

किरीट सोमैया जब शनिवार रात मुंबई में खार पुलिस थाने से लौट रहे थे, तब उनकी एसयूवी पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जूते और पानी की बोतलें फेंकीं. किरीट सोमैया निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने पुलिस थाने गए थे. उन्होने दावा किया था कि शिवसेना के गुंडों ने उन पर हमला किया था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं. किरीट सोमैया ने इस घटना के संबंध में बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अब तक किसी भी शिवसैनिक को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement