Advertisement

Mumbai news: मुंबई की 'ऑक्सीजन' बनेगा देश का सबसे फेमस रेसकोर्स, सीएम शिंदे ने की है खास तैयारी, जानें पूरा प्लान

Mahalaxmi Race Course Redevelopment Plan: घोड़ों पर रोजाना लाखों रुपये के दांव देखने वाले महालक्ष्मी रेसकोर्स के करीब 120 एकड़ हिस्से को महाराष्ट्र सरकार पार्क में बदल रही है.

Mumbai news: मुंबई की 'ऑक्सीजन' बनेगा देश का सबसे फेमस रेसकोर्स, सीएम शिंदे ने की है खास तैयारी, जानें पूरा प्लान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Maharashtra News- मुंबई का महालक्ष्मी रेसकोर्स पूरे देश में मशहूर रहा है. रोजाना घोड़ों पर लाखों-करोड़ों रुपये के दांव देखने वाला ये रेसकोर्स दर्जनों फिल्मों की शूटिंग का भी हिस्सा रह चुका है. अब इस रेसकोर्स के आसपास के इलाके को लेकर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने ऐसा प्लान बनाया है, जिससे ये जगह प्रदूषण से बेहाल हो रही मुंबई की सांसों के लिए 'ऑक्सीजन सिलेंडर' जैसी बन जाएगी. दरअसल महाराष्ट्र सरकार महालक्ष्मी रेसकोर्स के एक बड़े हिस्से को पार्क में तब्दील कर उसे उसे आम जनता को समर्पित करने की योजना बना रही है. इस प्लान के तहत रेसकोर्स को खूबसूरत लैंडस्केपिंग से सजाकर आम जनता के लिए पार्क में बदला जाएगा. 

हालांकि कमर्शियल लिहाज से इस बेहद महंगी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों ने इस रिडवलपमेंट प्लान को लेकर अफवाह उड़ानी शुरू कर दी है. इनमें रेसकोर्स के क्लब मेंबर भी शामिल हैं, जो गलत फैक्ट्स फैलाकर इस प्रोजेक्ट को विवादित बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि क्लब के अधिकतर मेंबर इस प्रोजेक्ट में सरकार का साथ दे रहे हैं. अब सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यहां जनता के लिए पार्क ही बनाया जाएगा.

क्लब की लीज हो चुकी है 2013 में खत्म

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस रेसकोर्स पर क्लब की लीज 2013 में ही खत्म हो चुकी है. इसके बावजूद क्लब के मेंबरों में मौजूद कुछ राजनीतिक लोग अपने फायदे के लिए इस जमीन का लगातार उपयोग कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये ही लोग आम जनता को यहां बनने वाले पार्क का लाभ लेने की राह में अड़चन डाल रहे हैं ताकि उनका कमर्शियल लाभ लगातार बना रहे. 

सरकार ने क्या कहा है अफवाहों पर

इस पार्क से जुड़ी अफवाहों को लेकर सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि यहां पर किसी तरह का एम्यूजमेंट पार्क बनाने का प्रस्ताव नहीं है. इस जगह पर कोई नया कंस्ट्रक्शन नहीं किया जाएगा, बल्कि इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम किया जाएगा और इसे आम जनता के लिए खुला रखा जाएगा. महालक्ष्मी रेसकोर्स को पार्क में बदलने के लिए सरकार के पास पूरा प्लान तैयार है. इस प्लान के मौजूदा क्लब और रेसिंग ट्रैक को छोड़कर बाकी जमीन का रिडवलपमेंट होगा. करीब 120 एकड़ जमीन में पब्लिक पार्क और थीम पार्क बनेगा, जो जनता के लिए खुला रहेगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement