Advertisement

Hanuman Ji की मूर्ति से निकला खून, परेशान लोगों ने शुरू किया पूजा-पाठ

वायरल वीडियो में आप देखें कि हनुमानजी के पैर के पास लाल पानी निकल रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Hanuman Ji की मूर्ति से निकला खून, परेशान लोगों ने शुरू किया पूजा-पाठ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश से अजब घटना सामने आई है. यहां एक गांव में दावा किया जा रहा है कि हनुमान जी की मूर्ति से खून निकल रहा है. तस्वीर देखने से लग रहा है कि यह पानी से जैसा कुछ है लेकिन गांव वाले इसे खून बता रहे हैं. इसके दिखने के बाद से मूर्ति के पास ही अखंड मानस पाठ शुरू हो गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सतना जिले के गांव बमुरहिया का है. 

हनुमान जी के इलाज के लिए शुरू हुआ पूजा-पाठ

वायरल वीडियो में आप देखें कि हनुमानजी के पैर के पास लाल पानी निकल रहा है. यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. ग्रामीण दावा करने लगे कि यह लाल पानी नहीं बल्कि खून है. नागौद तहसील के मंदिर में स्थित हनुमानजी की मूर्ति से निकल रहे लाल पानी को देखने के बाद ग्रामीणों ने अखण्ड मानस पाठ शुरू कर दिया. 24 घंटे के लिए बैठे मानस पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा. जैसे-जैसे हनुमानजी की मूर्ति से लाल पानी निकलने का वीडियो लोगों तक पहुंच रहा है दूरदराज के लोग भी बमुरहिया गांव में इस मूर्ति को देखने पहुंच रहे हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स ?

एक्सपर्ट्स का कहना है हनुमान मूर्ति से खून निकलने की बात केवल अंधविश्वास है. शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सतना के रसायन शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर पीके मिश्रा ने वेब पोर्टल को बताया कि पोरस स्टोन से बनी मूर्तियों में हल्के-हल्के छेद होते हैं. मूर्तियों में चंदन, सिंदूर आदि लगाया जाता है. उन्हें जल चढ़ाया जाता है तो छेदों से वह अंदर चला जाता है जब ये भर जाते हैं तो धीरे-धीरे लेप और पानी रिसते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें:

1-  VIDEO: ट्रेन रोककर शराब पीने गया ड्राइवर, पकड़ा गया तो ऐसा था हाल

2-  White Dragon Bridge: इस पुल से नजर आती है मौत, दूर दूर से देखने आते हैं लोग

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement