Advertisement

Madhya Pradesh: प्लॉट की खुदाई के दौरान मिट्टी के साथ निकली चांदी, लोगों में मची लूटने की होड़

16 फरवरी को दोपहर के समय धार जिले के सुसारी गांव में एक निजी प्लॉट पर जेसीबी मशीन से खुदाई चल रही थी. इस दौरान मिट्टी के साथ चांदी भी निकल आई.

Madhya Pradesh: प्लॉट की खुदाई के दौरान मिट्टी के साथ निकली चांदी, लोगों में मची लूटने की होड़

dhaar district

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्यप्रदेश के धार जिले के सुसारी गांव में मकान के प्लॉट की खुदाई के दौरान मिट्टी के साथ चांदी भी निकलने लगी. यह बात पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में अफरा-तफरी मच गई. अब इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल 16 फरवरी को दोपहर के समय धार जिले के सुसारी गांव में एक निजी प्लॉट पर जेसीबी मशीन से खुदाई चल रही थी. इस दौरान मिट्टी के साथ चांदी भी निकल आई. जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को लगी मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और चांदी लूटने वाले लोगों अफरा-तफरी मचा दी. वहां देर से पहुंचने लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है. 

भीड़ में मौजूद कई लोगों ने चांदी को लूटा भी, कई लोगों ने सिर्फ वीडियो बनाकर तसल्ली कर ली. वायरल हुए वीडियो में जेसीबी से खुदाई के दौरान मिट्टी को ट्रॉली में डालने पर चांदी के कड़े भी नजर आ रहे हैं. 

जारी है पुलिस पूछताछ
वह इस मामले में थाना प्रभारी कुक्षी दिनेश सिंह चौहान से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. इस दौरान पुलिस को कुछ भी नहीं मिला. वहीं खुदाई के दौरान चांदी निकलने के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट- कमल सोलंकी

यह भी पढ़ें- 
Love Letter: दुनिया के महान लेखक लियो टॉल्सटाय ने जब ख़त में पूछा- क्या तुम मेरी पत्नी बनना चाहती हो?

Love Letter: महान वैज्ञानिक चार्ल्‍स डार्विन का इजहार-ए-मुहब्‍बत, 'गहरी नींद से जागा तो सब भूल गया, साथ रही तो सिर्फ तुम्‍हारी याद'

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement