Advertisement

मध्य प्रदेश: एक कुएं में मिली 3 बहनों की लाश, मां लापता, डेथ मिस्ट्री पर हैरान पुलिस

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक कुएं से तीन बहनों की लाश मिली है. मां को पुलिस ढूंढ रही है.

मध्य प्रदेश: एक कुएं में मिली 3 बहनों की लाश, मां लापता, डेथ मिस्ट्री पर हैरान पुलिस

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के धार जिले में दो से छह साल की उम्र की तीन बहनों की लाश एक कुएं में मिली है, जबकी बच्चों की मां लापता है. पूरे जिले में लाशों के मिलने के बाद से हड़कंप मचा है. तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. तीनों लड़कियों की लाश श्यामपुरा गांव में एक कुएं में मिली है.

पुलिस अधिकारी राम सिंह मेड़ा ने कहा कि जब शिकायतकर्ता जीवन बामनिया मंगलवार को दोपहर में अपने घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी और तीनों बेटियां नहीं थीं. तीनों की लाश कुएं से मिली है.

पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी और उसकी तीनों बेटियां गांव के बाहर आम तोड़ते नजर आईं थीं. 

इसे भी पढ़ें- नीतीश अखिलेश और KCR की पार्टी को मिला सबसे ज्यादा चंदा, जानें AAP को कितना मिला डोनेशन

जब पूरे इलाके की छानबीन की गई तभी 4 साल की एक लड़की की लाश कुएं में मिली, फिर 2 और 6 साल की दो बेटियों के शव भी उसी कुंए में मिले. अधिकारी ने बताया कि जीवन की पत्नी की तलाश की जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement