Advertisement

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में छतरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ऑटोरिक्शा को रौंदा, 7 की मौत और 6 घायल

Madhya Pradesh News: छतरपुर जिले में झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे पर हुए हादसे के शिकार लोग Dhirendra Krishna Shastri  के Bageshwar Dham में जा रहे थे.

Latest News
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में छतरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ऑटोरिक्शा को रौंदा, 7 की मौत और 6 घायल

Madhya Pradesh के छतरपुर जिले में ट्रक से टकराने के बाद ऑटोरिक्शा की ये हालत हो गई है.

Add DNA as a Preferred Source

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है. मंगलवार सुबह छतरपुर जिले में नेशनल हाइवे-39 (NH 39) पर एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को कुचल दिया, जिससे उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं. सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. छतरपुर पुलिस के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में 4 की हालत गंभीर है, उन्हें ग्वालियर रेफर किया जा रहा है. हादसे का शिकार हुए ऑटोरिक्शा में सवार लोग बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में जा रहे थे.

मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल

उत्तर प्रदेश के महोबा रेलवे स्टेशन से 13 लोग सुबह ऑटोरिक्शा में सवार होकर बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए थे. इस ऑटोरिक्शा का झांसी से खजुराहो जा रहे एनएच-39 पर एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा सुबह 5.30 बजे के करीब छतरपुर जिले में कदारी के पास हुआ है. पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरा ऑटो सिविल लाइन पुलिस थाना इलाके में जब कदारी के पास पहुंचा तो उसकी भिड़ंत एक ट्रक से हो गई. इससे 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं और एक करीब डेढ़ साल की बच्ची है. इनमें से 5 की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है. अन्य 6 लोग घायल हुए हैं. 

इन लोगों की हुई है मौत

हादसे में मरने वालों की पहचान अंशिका (डेढ़ वर्ष), उसके पिता जनार्दन यादव, ऑटो ड्राइवर प्रेम नारायण कुशवाहा, मनु श्रीवास्तव, गोविंद, नन्हें, और लालू शामिल हैं. घायलों में मोनू, हरीश, रामस्नेही, संगीता (50 वर्ष), अंशिखा (8 वर्ष) और अनुष्का (10 वर्ष) शामिल हैं. संगीता जनार्दन यादव की पत्नी है और अंशिका, अंशिखा व अनुष्का उनकी बेटियां हैं. पूरा परिवार अंशिका के बाल उतरवाने के लिए बागेश्वर धाम जा रहा था. 

ऑटो ड्राइवर की झपकी बन गई काल

पुलिस के मुताबिक, घायलों ने बताया है कि सुबह का समय होने के कारण ऑटोरिक्शा ड्राइवर को बार-बार नींद की झपकी आ रही थी. उसे इसके लिए टोका भी गया था. ऑटोरिक्शा में तय क्षमता से ज्यादा सवारियां होने से उसका बैलेंस भी बिगड़ रहा था. नींद की झपकी में ही ड्राइवर ने ऑटोरिक्शा को ट्रक से टकरा दिया, जिससे हादसा हो गया. सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकी चौबे के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement