Advertisement

Loudspeaker Row: अजान के समय नहीं बजेगा हनुमान चालीसा, इस शहर के प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार को 3 मई का समय दिया है जिसके बाद अब प्रशासन ने एक बड़ा फैसला किया है.

Loudspeaker Row: अजान के समय नहीं बजेगा हनुमान चालीसा, इस शहर के प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) के बयान से हुई थी. वहीं यह तक कहा गया था कि लाउडस्पीकर के जरिए अजान होने पर जवाब में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. इस मामले में अब नासिक पुलिस ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कह दिया है कि अजान के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ नहीं होगा. 

नासिक पुलिस ने दिया आदेश

नासिक के पुलिस कमिश्नर के आदेश के मुताबिक अजान से 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद तक  हनुमान चालीसा का पाठ नहीं बजाया जाएगा. इसके अलावा पुलिस ने बताया है कि  मस्जिद से 100 मीटर दूर तक हनुमान चालीसा का पाठ नहीं होगा. पुलिस ने कहा है कि इस फैसले का मकसद सौहार्द को बढ़ाना है जिससे किसी भी प्रकार के टकराव की स्थिति ना बने. 

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने कहा कि हनुमान चालिसा या भजन बजाने के लिए इजाजत लेनी होगी. अजान से 15 मिनट पहले या बाद में इसकी इजाजत नहीं मिलेगी. कमिश्नर ने कहा है कि यह आदेश शांति स्थापित करने के लिए दिया गया है. दीपक पांडे ने आगे कहा कि 3 मई तक यानी ईद तक सभी धार्मिक स्थलों को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए इजाजत लेनी होगी. 3 मई के बाद अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

IPL 2022 पर मंडराया कोविड का खतरा, दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम क्वारंटीन

सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राज्य में लाउडस्पीकरों को लेकर जल्द ही कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. इसके साथ ही नासिक में हुए इस फैसले को पूरे राज्य के लिए लागू किया जा सकता है. यदि ऐसा होता है तो फिर धार्मिक  स्थलों पर लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल केवल प्रशासन की मर्जी से ही किया जा सकेगा.

Covid: फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 214 लोगों की मौत, 2,183 नए केस

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने राज्य सरकार यह अल्टीमेटम दिया है कि वो 3 मई तक  लाउडस्पीकरों के जरिए अजान और ध्वनि प्रदूषण को लेकर एक सख्त आदेश दे वरना वो इस मुद्दे पर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे. 

Petrol-Diesel Price: देश के इस शहर में बिक रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement