Advertisement

लोकसभा स्पीकर Om Birla सवाल पूछकर भागने वाले सांसदों पर भड़के, PM Modi भी ले चुके हैं चुटकी

ओम बिड़ला ने सांसदों के सवाल पूछकर चले जाने की प्रवृत्ति पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इस बारे में पार्टी नेताओं से बात करने की चेतावनी दी है.

लोकसभा स्पीकर Om Birla सवाल पूछकर भागने वाले सांसदों पर भड़के, PM Modi भी ले चुके हैं चुटकी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लोकसभा (Loksabha) में कई बार ऐसा देखा जाता है कि सांसद कोई सवाल पूछते हैं या गंभीर आरोप लगा देते हैं और फिर सदन छोड़कर निकल जाते हैं. वहीं जब मंत्रियों और सरकार की तरफ से इन सवालों पर जवाब आता है तब भी प्रश्न पूछने वाले नेता गायब होते हैं और कुछ इसी लहजे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Om Birla) का गुस्सा देखने को मिला है. उन्होंने सोमवार को उन सांसदों की अनुपस्थिति पर तल्ख टिप्पणी की जो कि चर्चा के दौरान टिप्पणी तो करते हैं लेकिन जब मंत्रीगण उनका जवाब देते हैं तो वे सदन से गायब हो जाते हैं.

अनुपस्थित सांसदों पर भड़के स्पीकर

प्रश्न पूछने वाले सांसद की अनुपस्थिति को लेकर लोकसभा स्पीकर ने कहा, “सदन में बहस के दौरान किसी भी तरह की टिप्पणी करने के बाद जब मंत्रीगण उनका जवाब देते हैं तो वे सांसद सदन से गायब दिखते हैं.” उन्होंने कहा, “सदन में चर्चा का मुद्दा उठाकर गायब रहने वाले सांसदों को लेकर मैं पार्टियों से भी बात करूंगा.” उन्होंने कहा कि वे सभी पार्टियों के नेताओं को सदन में चर्चा के दौरान उन्हें नहीं भेजने के लिए कहेंगे.

गौरतलब है कि वित्त मंत्री एक सवाल का जवाब दे रही थीं लेकिन वो सवाल जिस सांसद था वो सदन में उपस्थित नहीं थे. ऐसे में स्पीकर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सदन से गायब हुए सदस्यों के सवालों का जवाब देने से रोक दिया. स्पीकर ने जिस वक्त ये सख्ती दिखाई उस समय लोकसभा में जम्मू कश्मीर के बजट पर चर्चा चल रही थी. 

निर्मला सीतारमण को बीच में टोका

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस सांसद के सवालों का जवाब दे रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को टोकते हुए कहा, “मंत्री को इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है क्योंकि सदस्य मौजूद नहीं है.” उन्होंने कहा, “जो सांसद सदन में नहीं रहते हैं, मैंने उस पर गंभीरता से विचार किया है और यह गहरी चिंता का विषय है. कोई जवाब न दें और मैं उनकी पार्टियों को यह भी बताऊंगा कि उन्हें बहस के दौरान सदन में नहीं उतारा जाए." 

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब ओम बिड़ला सांसदों पर भड़के हों बल्कि कई बार ऐसा हो चुका है. सांसद सवाल पूछते हैं और फिर जवाब मिलने से पहले ही सदन छोड़कर चले जाते हैं. ओम बिड़ला इस आक्रोश के जरिए यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं हैं कि सांसदों को भी अपने सवालों के जवाबों की कोई खास इच्छा नहीं है. 

पीएम मोदी भी ले चुके हैं चुटकी

हमने देखा है कि किसी भी बिल को चर्चा के दौरान विपक्षी सांसद पहले सरकार के खिलाफ खूब बयानबाजी करते हैं लेकिन जब सरकार की तरफ से बयान दिया जाता है तो ये सांसद अनुपस्थित होते हैं या फिर सदन का ही बायकॉट कर देते हैं. बजट सत्र के पहले चरण में अपने संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  भी ऐसे सांसदों पर चुटकी ले चुके हैं. पीएम मोदी जब संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे रहे थे उस दौरान वहां राहुल अनुपस्थित थे. वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) के आक्रोश को लेकर पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा था, “लोग बोलकर चले जाते हैं झेलना इनको पड़ता है.” 

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar के गुस्से से बिहार की सियासत में भूचाल, क्या NDA में पड़ने लगी फूट?

पीएम मोदी के संबोधन समेत अनेकों महत्वपूर्ण मुद्दों से विपक्षी सदस्य जवाब सुनने से पहले ही सदन छोड़कर चले जाते हैं जिसको अब लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने संज्ञान में लिया है और इसीलिए उन्होंने वित्त मंत्री को जवाब देने से रोक दिया.

यह भी पढ़ें- वोट शेयर में भी BJP ने बनाया नया रिकॉर्ड, CM योगी समेत इन उम्मीदवारों को मिले 60 फीसदी से ज्यादा Vote

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement