भारत
Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Polling: जिन संसदीय सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हो रहे हैं, वहां बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान अगले 3 दिन बंद रहेंगे.
Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Polling: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज (26 अप्रैल) को होगा, जिसमें 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाली जाएंगी. इन सभी इलाकों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिसके चलते चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी. मतदान के चलते इन इलाकों में बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ ही स्कूल-कॉलेज भी बंद रखे जाएंगे. हालांकि देश के अन्य इलाकों में आम दिनों की तरह ही बैंकों में कामकाज होगा और स्कूल-कॉलेजों में भी पढ़ाई चलेगी. देश में इकलौता केरल ऐसा राज्य रहेगा, जहां सभी सीटों पर मतदान होने के चलते पूरे प्रदेश में ही अवकाश रहेगा.
बैंक अब सोमवार को ही खुलेंगे
जिन इलाकों में मतदान होने जा रहा है, उनमें केवल शुक्रवार को ही बैंक और वित्तीय संस्थान बंद नहीं रहेंगे. उन इलाकों में बैंक और वित्तीय संस्थान अब सोमवार को ही खुलेंगे यानी अगले तीन दिन उनमें छुट्टी रहेगी. दरअसल मतदान शुक्रवार को हो रहा है, जबकि इस बार महीने का चौथा शनिवार होने के चलते उस दिन भी बैंकों में छुट्टी है. इसके बाद अगले दिन रविवार का अवकाश रहेगा. इस हिसाब से सोमवार को ही बैंक व वित्तीय संस्थानों में कामकाज होगा.
कहां-कहां बंद रहेंगे देश में बैंक और स्कूल
DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.