Advertisement

Shocking Video: कार 5 बार पलटी, 15 फुट उछली लड़की, भीषण हादसे में जमीन पर गिरते ही उड़े चिथड़े

Shocking Video: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण कार एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी खौफजदा हो जाएंगे. इस हादसे में मरने वाली लड़की भिलाई की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी थी, जिसके 3 साथी गंभीर घायल हैं.

Latest News
Shocking Video: कार 5 बार पलटी, 15 फुट उछली लड़की, भीषण हादसे में जमीन पर गिरते ही उड़े चिथड़े
Add DNA as a Preferred Source

Shocking Video: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बेहद तेज गति से चल रही कार डिवाइडर से टकराने के बाद भयानक ढंग से पेट्रोल पंप में घुस गई. करीब 3 दिन पहले हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी खौफजदा हो जाएंगे. कार डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह पलटते हुए पेट्रोल पंप से जाकर टकराती दिख रही है, जिसके चलते उसमें सवार युवती खिड़की से बाहर निकलकर हवा में करीब 15 फुट उछलने के बाद जमीन से टकराई थी. इससे युवती के चिथड़े उड़ गए.  युवती समेत कार में सवार चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार युवती की मौत हो गई. उसकी पहचान भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की इकलौती बेटी ऋचा कौशिक के तौर पर हुई है. उसके साथ कार में मौजूद तीनों युवकों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

क्या दिख रहा है वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल एक्सीडेंट का लाइव वीडियो उस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिससे एक्सीडेंट के बाद कार आकर टकराई थी. वीडियो में दिख रहा है कि 14 मार्च यानी होली वाले दिन दोपहर करीब 3 बजे कार नागपुर-रायपुर हाइवे पर बेहद तेज गति से चल रही थी. ड्राइवर के अचानक कंट्रोल खोने से कार बराबर में डिवाइ़डर से टकराती है, जिससे वह पलट जाती है. कार बेहद तेज गति से करीब 5 बार पलटी खाने के बाद सीधे पेट्रोल पंप के बाहर बने साइन बोर्ड में आकर टकराती हुई दिख रही है. कार के पलटने के दौरान अंदर बैठी ऋचा खिड़की से बाहर गिरने के बाद हवा में करीब 15 फुट उछलती हुई दिख रही है, जिसके बाद वह जमीन पर टकराती है. 

घायलों को रायपुर के अस्पताल में कराया था भर्ती
एक्सीडेंट के तत्काल बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने अन्य लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया. ऋचा कौशिक की हालत ज्यादा गंभीर होने से रायपुर के अस्पताल मे वेंटिलेटर पर रखा गया,जबकि उसके तीनों दोस्तों को दुर्ग के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऋचा की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और वेंटिलेटर पर होने के बावजूद आखिरकार वह कोमा में चली गई. कोमा की हालत में ही ब्रेन डेड होने से उसकी मौत हो गई. बाकी तीनों की हालत भी गंभीर बनी हुई है. 

क्या शराब के नशे में हुआ हादसा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा और उसके दोस्त होली के दिन ढाबे पर खाना खाने के लिए दुर्ग के अंजोरा गए थे. वापसी में ड्राइवर और अन्य दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी. कार के पास से शराब की बोतलें मिलने का दावा किया गया है. ऋचा के दादा ने मीडिया से बताया कि होली के दिन ऋचा उनसे मिलने हाउसिंग बोर्ड वाले घर आई थी. वह आधा घंटे में ढाबे से खाना खाकर वापस लौटने की बात कहकर निकली थी. उन्होंने चारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. ढाबे पर खाना खाने के बाद ही यह हादसा हो गया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement