भारत
Viral Video: बच्चों की जोड़ी का यह देसी डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
डीएनए हिंदी: बच्चों के फनी वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं जिस पर लोग फनी रिएक्शन देते हैं. बच्चों के डांस मूव्स से लेकर उनका मासूम अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. बच्चों की इस एनर्जी को लेकर बड़े-बड़े लोग भी उत्साहित हो जाते हैं. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा और लड़की का डांस गजब वायरल हो रहा है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार रिएक्शंस दिए हैं.
बच्चों की इस जोड़ी का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है. बच्चों के पैर उनकी अदाओं के साथ थिरक रहे है और काफी दिलचस्प लग रहा है. बता दें कि नेपाल के किसी शहर का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दो बच्चों की एनर्जी वाले डांस कर रहे हैं. बता दें कि पिंक लहंगे में बच्ची ने तो अलग ही लेवल पर मूव्स दिखाए हैं. उसकी अदाएं देखने में खूबसूरत लग रही हैं.
Viral: 60 साल पुरानी ये घड़ी 7000 में गई थी खरीदी, मर्सिडीज से भी महंगी बिकी
चन्नापटना विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी आगे, दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार
बता दें कि बच्चों के इस डांस के मूव्स के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @everythingaboutnepal नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. यूजर के कैप्शन के मुताबिक, ये बच्चे नेपाली लोकगीत पंचे बाजा (Panche Baja) की धुन पर थिरक रहे हैं. गौरतलब है कि दो दिन पहले इस वीडियो को शेयर किया गया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.