Advertisement

Haryana: गुरुग्राम में वाइन शॉप में लगी भीषण आग, 5 करोड़ की शराब राख

गुरुग्राम में एक शराब की दुकान में भीषण आग लगी है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं.

Haryana: गुरुग्राम में वाइन शॉप में लगी भीषण आग, 5 करोड़ की शराब राख

गुरुग्राम की वाइन शॉप में लगी आग.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को शराब की एक दुकान में भीषण आग लगने से करोड़ों की शराब राख हो गई है. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक करीब 5 करोड़ रुपये की शराब जल गई है. जैसे ही आग की सूचना मिली, मौके पर पुलिस और प्रशासन की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल पर 7 गाड़ियां पहुंची. गोल्फ कोर्स रोड के पास यह शराब की एक दुकान थी. आग लगाने की कोशिशें जारी हैं. आग इतनी भीषण है कि बेहद दूर से आग की लपटें नजर आ रही हैं. 

आग में जलकर राख 5 करोड़ रुपये की शराब 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने की वजह से करीब 5 करोड़ रुपये की शराब जली है. स्थानीय लोग भी दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं. आग क्यों लगी, यह वजह अभी तक साफ नहीं है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement