Advertisement

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा-यूपी सरकार को SC का नोटिस, गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि सभी गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा-यूपी सरकार को SC का नोटिस, गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट में सेम सेक्स मैरिज पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) हिंसा केस में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) और उत्तर प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नोटिस जारी किया है. आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के संबंध में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि सभी गवाहों को राज्य सरकार सुरक्षा दे.

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को जमानत दिए जाने के हाई कोर्ट के फैसले पर यूपी सरकार से भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है.

दरअसल, पीड़ितों के परिवार के कुछ सदस्यों की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि, आशीष मिश्रा के जमानत पर रिहा होने के बाद मामले के एक मुख्य गवाह पर हमला किया गया था. 
 
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि, जमानत मिलने के बाद, मुख्य गवाहों में से एक पर बेरहमी से हमला किया गया था. जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उन्होंने कहा, 'अब जब भाजपा चुनाव जीत गई है, तो वे उसे देख लेंगे. भूषण के मुताबिक, यह हमला 10 मार्च को किया गया था.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement