Advertisement

आंखों में आंसू ला देगी कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट, रेपिस्टों ने पार की वहशीपन की हदें!

कोलकाता के लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना कैसे स्तब्ध करने वाली है? इसका अंदाजा उस मेडिकल रिपोर्ट को देखकर लगाया जा सकता है जो फ़िलहाल पुलिस के पास है. मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी तमाम चीजें हैं जो ये बताती हैं कि आरोपियों ने वहशीपन की हद की थी.

Latest News
आंखों में आंसू ला देगी कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट, रेपिस्टों ने पार की वहशीपन की हदें!
Add DNA as a Preferred Source

आर जी कार मामले के बाद सुर्ख़ियों में आया कोलकाता फिर एक बार चर्चा में है. कारण फिर बना है एक गैंगरेप. बता दें कि कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप का मामला सामने आया है जहां कॉलेज में पढ़ने वाली 24 साल की छात्रा ने तीन युवकों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस से जो जानकारी बाहर आई है उस पर यदि यकीन करें तो घटना का मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र है.

घटना किस हद तक स्तब्ध करने वाली थी?  इसका अंदाजा उस मेडिकल रिपोर्ट को देखकर लगाया जा सकता है जो फ़िलहाल पुलिस के पास है. पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में जबरन शारीरिक संबंध बनाने, शरीर पर काटने के निशान और नाखूनों से खरोंचने के सबूत मिले हैं. पुलिस ने यह भी कहा कि मुख्य आरोपी जो कॉलेज का पूर्व छात्र और एक प्रैक्टिसिंग क्रिमिनल लॉयर है उसने रेप किया.

ध्यान रहे कि साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 जून को कॉलेज के एक पूर्व छात्र और दो मौजूदा सीनियर स्टूडेंट्स ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. मामला चूंकि गैंगरेप से जुड़ा था इसलिए पुलिस भी फ़ौरन ही हरकत में आई और उसने गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उसी दिन पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई. 

मामले में आरोपियों की प्लानिंग का लेवल क्या था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब मुख्य आरोपी बलात्कार कर रहा था दो लोग उस कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे. 

बता दें कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और जॉइंट सीपी (क्राइम) रूपेश कुमार खुद कसबा पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया. उन्होंने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज जाकर मामले की जांच की निगरानी भी की. 

चूंकि मुख्य आरोपी को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है इसलिए इस मामले के तहत राजनीति भी खूब हो रही है.  TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. 

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब एक दोस्त अपनी ही दोस्त के साथ अपराध करता है तो पुलिस हर स्कूल या कॉलेज में कैसे तैनात रह सकती है? 

घटना के भाजपा एक बड़े मुद्दे की तरह पेश कर रही है. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर प्रदर्शन किया जिनकी पुलिस ने झड़प की भी खबर है.  बताया जा रहा है स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. माना जा रहा है कि  इस प्रदर्शन के बाद भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement