Advertisement

Kolkata Drone: कोलकाता में Army Eastern Command हेडक्वार्टर समेत कई जगह दिखे अज्ञात ड्रोन, अलर्ट जारी, रेकी की आशंका

Kolkata Drone: कोलकाता के ऐसे इलाकों के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे गए हैं, जो सैन्य महत्व के हैं या उनका ऐतिहासिक महत्व है. पुलिस इसे इलाके की रेकी करने से जोड़कर देख रही है और उसी एंगल से जांच शुरू की गई है.

Latest News
Kolkata Drone: कोलकाता में Army Eastern Command हेडक्वार्टर समेत कई जगह दिखे अज्ञात ड्रोन, अलर्ट जारी, रेकी की आशंका

AI Image

Add DNA as a Preferred Source

Kolkata Drone: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में अज्ञात ड्रोन शहर के ऊपर आसमान में उड़ने लगे. सोमवार देर रात अलग-अलग इलाकों में दिखाई दिए ड्रोन की संख्या 7 या उससे ज्यादा थी. इनमें से एक ड्रोन भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर फोर्ट विलियम के ऊपर उड़ने के कारण हर तरफ हड़कंप मच गया. इसके अलावा भी कई ऐतिहासिक अहमियत वाले इलाकों में ये ड्रोन देखे गए हैं. थोड़ी देर तक उड़ने के बाद ये ड्रोन अचानक गायब हो गए. कोलकाता पुलिस ने इन ड्रोन्स को लेकर सभी थानों को अलर्ट जारी किया है और निगरानी टीमें तैनात कर दी गई हैं. फिलहाल यह माना जा रहा है कि ये ड्रोन इलाके की रेकी करने से जुड़े हुए हो सकते हैं. इसी एंगल से कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की है. उधर, केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी इस मामले में अलर्ट हो गई हैं और उन्होंने भी जांच शुरू कर दी है.

इन इलाकों में दिखाई दिए हैं ड्रोन
कोलकाता पुलिस के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर में कम से कम 8 से 10 ड्रोन दिखाई दिए हैं. ये ड्रोन हेस्टिंग्स इलाके के ऊपर से उड़ते हुए देखे गए, जहां फोर्ट विलियम में सेना का ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर है. इसके बाद ये ड्रोन विद्यासागर सेतु, और मैदान के ऊपर से उड़ते हुए विक्टोरिया मेमोरियल, जवाहरलाल नेहरू रोड होते हुए पार्क सर्कस की तरफ उड़ते चले गए हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन के सिपाहियों ने आसमान में कुछ हलचल पकड़ी. उन्होंने ड्रोन्स जैसे ऑब्जेक्ट्स उड़ते हुए देखकर अधिकारियों को सूचना दी. 

महेशताला की तरफ से आए थे ड्रोन
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, ये ड्रोन सोमवार देर रात दक्षिण 24 परगना जिले के महेशाताला की तरफ से उड़ते हुए आए थे. वे हेस्टिंग्स इलाके में उड़ते रहे. इसके बाद वे हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) और फोर्ट विलियम (Indian Army Eastern Command Headquarter) के ऊपर उड़ने लगे. इसके बाद गायब होने से पहले वे कोलकाता मेट्रोपॉलिस में पार्क सर्कस एरिया के ऊपर उड़ते दिखाई दिए.  

कोलकाता पुलिस और STF ने शुरू की साझा जांच
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले की जांच के लिए जॉइंट टीम बनाई गई है, जिसमें पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और  कोलकाता पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच के अधिकारी रखे गए हैं. फिलहाल यह टीम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रोन किसके थे और कहां से उड़ाए गए थे और उन्हें उड़ाने का मकसद क्या था. प्रथम दृष्टया इसे सैन्य हेडक्वार्टर वाले इलाके की रेकी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन कई अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है. फिलहाल कोलकाता पुलिस के सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. 

केंद्र सरकार ने भी मांगी रिपोर्ट
राज्य के एक सीनियर ब्यूरोक्रेट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी केंद्र सरकार को भी मिल गई है. केंद्र सरकार की तरफ से इस मामले में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पश्चिम बंगाल सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं और उन्होंने भी जांच शुरू कर दी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement