Advertisement

Kedarnath में फिर बड़ा हादसा, पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ का मलबा गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत और 3 घायल

Kedarnath Landslide: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर जंगल चट्टी इलाके में यह हादसा हुआ है, जिसमें पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण बचने की कोशिश में श्रद्धालु खाई में गिर गए.

Latest News
Kedarnath में फिर बड़ा हादसा, पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ का मलबा गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत और 3 घायल

Kedarnath Dham के पैदल यात्रा मार्ग पर 15 जून को भी जंगल चट्टी इलाके में मलबा गिर गया था. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में चार धामों में से एक केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पर फिर हादसा हो गया है. केदारनाथ मंदिर जाने वाले पैदल यात्रा मार्ग पर अचानक पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आकर 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा जंगल चट्टी इलाके में पोल नंबर 153 के पास हुआ है, जहां 15 जून को भी मलबा गिरने के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. केदारनाथ धाम यात्रा में इससे पहले इसी सीजन में दो बार हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं, जिनमें से एक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी.

बचने के चक्कर में खाई में गिरे श्रद्धालु
सेक्टर मजिस्ट्रेट से मिली जानकारी के मुताबिक, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सामान्य आवाजाही थी. बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब जंगल चट्टी के पोल नंबर 153 के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे. पत्थरों से बचने की कोशिश में 5 श्रद्धालु खाई में जा गिरे. इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. 

SDRF की टीम ने किया घायलों को रेस्क्यू
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई. SDRF टीम ने खाई में गिरे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया. इसके बाद दोनों मृतकों के शव और एक घायल व्यक्ति को कंडी के जरिये गौरीकुंड भेजा गया है. दो अन्य घायलों को भी प्राथमिक चिकित्सा दी गई है. 

बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा
केदारनाथ धाम ट्रैक पर लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बेहद ज्यादा बढ़ जाता है. साथ ही ट्रैक के फिसलन भरा होने से भी श्रद्धालुओं के गिरने का खतरा पैदा हो जाता है. मौसम विभाग ने अगले कई दिन तक लगातार बारिश का अनुमान जारी किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement