भारत
Kedarnath Dham में यात्रियों को ले जाने वाले हेलीकॉप्टर कई बार क्रैश हो चुके हैं. इस बार तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलट ने तत्काल हेलीकॉप्टर को सड़क के बीच में ही उतार दिया.
Uttarakhand Viral Video: उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एक बार फिर हेलीकॉप्टर हादसा होने से बाल-बाल बच गया है. बड़ासू से केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर को नेशनल हाईवे के बीच में वाहनों के ऊपर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. रूद्रप्रयाग जिले में फाटा और बड़ासू के बीच हुई लैंडिंग में हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. हेलीकॉप्टर के सह पायलट को हल्की चोट आई हैं, लेकिन पायलट और उसमें सवार बाकी सभी 5 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
उड़ान भरने के बाद ही आ गई तकनीकी खराबी
केदानाथ धाम के लिए यात्रियों को लाने-ले जाने वाला हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन कंपनी का है. यूकाडा की सीईओ सोनिका के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सिरसी से उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके चलते पायलट ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए उसे नेशनल हाइवे पर ही फाटा-बड़ासू के बीच लैंड करा दिया. लैंड करते समय हेलीकॉप्टर की टेल वहां पार्किंग में खड़े वाहनों से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई. इससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.
रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर को हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, केदारनाथ यात्रा के फाटा बड़ासू के पास बीच हाईवे में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग, एक वाहन क्षतिग्रस्त। जान माल की हानि नहीं है। #helicopteremergencylanding#kedarnath pic.twitter.com/OQkSyrn1My
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) June 7, 2025
खराबी का कारण नहीं पता
हेलीकॉप्टर में किस तरह की खराबी आई है, ये अब तक पता नहीं चला है. हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है. नियमों के तहत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी घटना की जानकारी दी गई है. इस घटना के बावजूद हेली सेवा सामान्य तरीके से चल रही है. इस घटना में घायल हुए सह पायलट को इलाज के लिए भेजा गया है.
पिछले महीने भी हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश
केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. सबसे हालिया घटना पिछलेह महीने हुई थी, जब ऋषिकेश एम्स का हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के हेलीपैड पर उतरते समय क्रैश हो गया था. हालांकि उसमें किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ था. हेलीकॉप्टर में सवार दो डॉक्टर और एक पायलट पूरी तरह सुरक्षित थे. केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश के निम्न हादसे हुए हैं-
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.