Advertisement

Vaishno Devi: कटरा से जम्मू जा रही बस में लगी आग, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Katra से जम्मू जा रही बस में आग लगने की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है. बस में आग क्यों लगी इसका पता नहीं चल सका है.

Vaishno Devi: कटरा से जम्मू जा रही बस में लगी आग, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Bus Catches Fire

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू-कश्मीर के कटरा से दुखद खबर है. यहां जम्मू जा रही एक बस में आग लगने की वजह से 4 यात्रियों की मौत हो गई है. इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, इस बस में सवार ज्यादात्तर सवारियां माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद वापस अपने घरों की तरफ लौट रही थीं. 

प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि बस में आग लगने के दौरान एक ब्लास्ट भी हुआ हालांकि कटरा पुलिस ने ऐसी संभावनाओं को नाकार दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में आग लगते ही घटना स्थल के आसपास के लोग बस से तीर्थयात्रियों को निकालने में लग गए. पुलिस ने घायल लोगों को कटरा और जम्मू के अस्पताल में भर्ती करवाया है.

जम्मू संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान घटना में किसी विस्फोटक के इस्तेमाल का संकेत नहीं मिला है, हालांकि फोरेंसिक टीम आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

पढ़ें- Second Hand Vehicle खरीदते समय न करें ये गलती, हो सकते हैं परेशान

पढ़ें- AAP MLA Amanatullah Khan को मिली जमानत, बुलडोजर अभियान का कर रहे थे विरोध

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement