Advertisement

DNA Exclusive: Kashmir की वायरल वीडियो वाली बच्ची ने बताया, क्यों आया वीडियो बनाने का ख्याल

कुछ दिन पहले ही कश्मीर की एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बच्ची किसी पत्रकार की तरह खराब सड़कों की हालत दिखा रही थी. 

DNA Exclusive: Kashmir की वायरल वीडियो वाली बच्ची ने बताया, क्यों आया वीडियो बनाने का ख्याल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कश्मीर की 5 साल की बच्ची अपने घर के पास की टूटी सड़कों का वीडियो दिखाकर देश भर में छा गई है. अब हमारे सहयोगी चैनल जी न्यूज ने खास तौर पर बच्ची से बात की और पूछा कि कैसे उनके मन में वीडियो बनाने का ख्याल आया था. 

घर में मेहमान नहीं आने से परेशान थी बच्ची
हमारे सहयोगी चैनल से बात करते हुए हिफ्जा ने कहा, 'सड़क बहुत खराब स्थिति में है. मैंने मन में सोचा कि मैं वीडियो बनाऊं. मैंने वीडियो बनाया क्योंकि मेहमान यहां नहीं आते हैं. अगर सड़क बन जाएगी तो मैं ट्यूशन जा सकती हूं, स्कूल जा सकती हूं.' हिफ्जा के दादा ने कहा कि अब तक कई बार हमने शिकायत की थी. खुशी है कि हमारी बच्ची की वजह से कम से कम हमारी परेशानी तो पता चली. उम्मीद है अब सड़क भी बन जाएगी.

देखें हिफ्जा का वायरल वीडियो

परिवार ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया
हिफ्जा की मां ने बताया कि वीडियो मोबाइल से ही बनाया था. मैंने ये वीडियो परिवार के लोगों को वॉट्सएप पर भेजा. वहां से यह सोशल मीडिया पर शेयर हुआ. बता दें कि इस वीडियो में कुछ लोगों ने जम्मू-कश्मीर के  LG और पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है.

अधिकारी ने दिलाया सड़क मरम्मत का भरोसा
जिला विकास काउन्सिलर रियाज अहमद ने कहा कि इस साल इस सड़क की मरम्मत का काम हो जाएगा. उन्होंने कहा. 'अगर हम सड़क की बात करते हैं तो यह एक नई कॉलोनी है. यहां 5 साल पहले सड़क की योजना नहीं थी और हमने एक्जिक्यूटिव इंजीनियर तंगमर्ग से संपर्क किया है. इसकी योजना बनाई है. उम्मीद है कि इस साल सड़क बन जाएगी.

इनपुट: ख़ालिद हुसैन (कश्मीर से)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement