Advertisement

'The Kashmir Files अच्छी फिल्म है, सभी को देखनी चाहिए,' संसदीय बोर्ड की बैठक में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी संसदीय दल की बैठक में सांसदों के साथ चर्चा की. 

'The Kashmir Files अच्छी फिल्म है, सभी को देखनी चाहिए,' संसदीय बोर्ड की बैठक में बोले PM मोदी

The Kashmir Files is a good movie, everyone should watch it says pm modi in bjp parliamentary board meeting 
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का दर्द दर्शाती फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की फिर से तारीफ की है. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में उन्होंने कहा कि यह तथ्यों पर आधारिक एक अच्छी फिल्म है. इसे सभी को देखना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि इतने सालों के बाद अब लोगों के सामने सच आ रहा है. इसे लेकर कुछ लोगों को परेशानी भी हो रही है. पीएम ने कहा कि एक समूह अभी भी सच्चाई को दफनाने की कोशिश कर रहा है. पीएम ने ये भी कहा कि इन लोगों ने पहले भी ऐसा ही किया. 

यह भी पढ़ेंः Covid: 12 से 14 साल के बच्चों को कब-कैसे-कहां लगेगी वैक्सीन? जानें हर सवाल का जवाब

बनती रहनी चाहिए ऐसी फिल्में-PM मोदी
बीजेपी संसदीय दल (BJP) की बैठक में सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आई कि पीएम मोदी (PM Modi) ने इस दौरान कहा कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए. ऐसी फिल्मों से सच सामने आता है. पीएम मोदी ने कहा कि एक लंबे समय तक जिस सच को छुपाने की कोशिश की उसे सामने लाया जा रहा है. इसी वजह से जो लोग सच छुपाने की कोशिश करते थे वो आज विरोध कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः  क्या होता है Phosphorus Bomb? रूस पर लगा जिसके इस्तेमाल का आरोप वो बम कितनी मचा सकता है तबाही 

पीएम मोदी ने वंशवाद पर साधा निशाना
बैठक में पीएम मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद वंशवाद को लेकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने वंशवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा. उन्होंने ये भी कहा, 'परिवारवाद के खिलाफ अगर हम दूसरी पार्टियों के खिलाफ जंग कर रहे हैं तो इस पर हमें अपनी पार्टी में भी विचार करना चाहिए. सांसदों के बेटों को टिकट नहीं मिला तो इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं. अगर ये पाप है तो मैंने इसे किया है. मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि इसके बावजूद आप हमारे साथ हैं.' 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement