Advertisement

'सप्ताह में दो बोतल शराब दे सरकार' विधानसभा में कर दी विधायक ने अजीबोगरीब मांग, फिर क्या हुआ

Karnataka Assembly में JDS विधायक ने मांग रखी है कि राज्य की कांग्रेस सरकार उनके प्रस्ताव को अपनी 5 गारंटी में शामिल करे. आइए उनके इस अजीबोगरीब प्रस्ताव का कारण जानते हैं.

Latest News
'सप्ताह में दो बोतल शराब दे सरकार' विधानसभा में कर दी विधायक ने अजीबोगरीब मांग, फिर क्या हुआ
Add DNA as a Preferred Source

Karnataka Assembly News: देश के कई राज्यों में शराबबंदी लागू है. कुछ अन्य राज्यों में भी शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है. ऐसे में कर्नाटक विधानसभा में एक ऐसी मांग सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान भी रह जाएंगे और हंसने भी लगेंगे. दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान एक विपक्षी विधायक ने सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से हर सप्ताह शराब की दो बोतल देने की मांग की है. विधायक ने विधानसभा में कहा कि सरकार को हर सप्ताह पीने वाले हर व्यक्ति को दो बोतल शराब मुफ्त देनी चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस को यह बात अपनी 5 गारंटियों में शामिल करने की भी मांग कर दी. आइए आपको बताते हैं विधायक ने यह अजब मांग क्यों उठाई है.

JDS के विधायक ने उठाई है विधानसभा में शराब की मांग
कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को विपक्षी दल जनता दल (सेक्युलर) यानी JDS के विधायक एमटी कृष्णप्पा ने सरकार से दो बोतल शराब देने की मांग की. कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले कृष्णप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की सरकार हर सप्ताह राज्य में शराब पीने वाले हर शख्स को दो बोतल शराब दे. साथ ही राज्य सरकार इसे अपनी उन 5 गारंटियों में भी शामिल करे, जो सरकार ने अपने कोर एजेंडे में तय की हैं.

'हमारे पैसे से बांट रहे सबकुछ मुफ्त तो शराब क्यों नहीं?'
दरअसल कृष्णप्पा ने इस मांग के जरिये राज्य की कांग्रेस सरकार पर तंज कसा है. कांग्रेस ने राज्य में अपनी सरकार बनने पर जनता को 5 गारंटी दी थी, जिनमें मुफ्त बिजली, हर महीने 2,000 रुपये आदि शामिल है. कृष्णप्पा ने मुफ्त शराब को इन गारंटियों में शामिल करने की मांग उठाकर राज्य सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा,'अध्यक्ष महोदय, मुझे गलत मत समझिए. हमारे पैसे से 2,000 रुपये मुफ्त देते हैं, बिजली मुफ्त देते हैं तो आप उनसे कहिए कि शराबियों को हर सप्ताह दो बोतल शराब भी मुफ्त दें. हर महीने पैसे देना तो संभव नहीं है ना? इसलिए बस दो बोतल दीजिए. आप शक्ति योजना, मुफ्त बिजली, मुफ्त बस के लिए हमारा पैसा ही दे रहे हैं तो पुरुषों को हर सप्ताह दो बोतल देने में क्या बुराई है? जॉर्ज को कहिए कि कोऑपरेटिव सोसाइटी के जरिये यह काम करे. समाज की ओर से दो बोतल शराब दीजिए.'

कांग्रेस का पलटवार, कहा- आप ही सरकार बनाकर लागू कर दीजिए
हालांकि JDS विधायक की मांग पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस ने उन्हें चुनाव जीतने की चुनौती दी और कहा कि आप ही सरकार बनाकर इस प्रस्ताव को लागू कर दीजिए. कांग्रेस के मंत्री केजे जॉर्ज ने कहा,'चुनाव जीतकर सरकार बनाने के बाद यह काम कर लीजिए. हम शराब पीने को घटाने की कोशिश कर रहे हैं.' विधानसभा स्पीकर यूटी खादर ने भी दो बोतल शराब देन के प्रस्ताव पर कमेंट किया. उन्होंने कहा कि हम पहले से ही मुश्किल में हैं, यदि मुफ्त देंगे तो क्या होगा? जवाब में एमटी कृष्णप्पा ने कहा कि मुफ्त देंगे तो स्थिति खुद ठीक हो जाएगी. इस पर स्पीकर ने फिर कहा कि बाबू आप तो कभी खुद पूरी बोतल पी जाते थे. बताइए यहां 224 लोगों (विधायकों) में कितने हैं, जो शराब नहीं पीते?

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement