Advertisement

जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले AAP का नया दांव, पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह ने जॉइन की पार्टी 

पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की मौजूदगी में Harshdev Singh ने आप जॉइन की. 

जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले AAP का नया दांव, पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह ने जॉइन की पार्टी 

Harshdev Singh ने जॉइन की AAP

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में नई विधानसभा और संसदीय सीटों के लिए अंतिम आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. जम्मू-कश्मीर में 7 विधानसभा सीट बढ़ने के बाद जल्द चुनाव हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में अक्टूबर में चुनाव कराए जा सकते हैं.  

हर्षदेव सिंह ने जॉइन की आप
सियासी अटकलों के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व शिक्षा मंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्षदेव सिंह (Harshdev Singh) शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की मौजूदगी में उन्होंने आप जॉइन की. 

संजय सिंह ने प्रांत अध्यक्ष राजेश परगोत्रा, राज्य सचिव गगन प्रताप, पुरषोत्तम और पैंथर्स पार्टी के दिल्ली प्रमुख सुदेश डोगरा के साथ कई साथियों का पार्टी में स्वागत किया. ‘आप’ पीएसी सदस्य दुर्गेश पाठक और जम्मू-कश्मीर के इलेक्शन इंचार्ज इमरान हुसैन ने सभी को पार्टी में शामिल किया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर प्रभारी गौरव और सलाउद्दीन भी मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर अशरफ मौलवी ढेर

90 विधानसभा और 5 संसदीय क्षेत्र
अधिसूचना के अनुसार 90 विधानसभा और 5 संसदीय क्षेत्र होंगे. 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर क्षेत्र का हिस्सा होंगे. परिसीमन आयोग ने सुनिश्चित किया है कि एक जिले से संबंधित विधानसभा उसी तक सीमित हों. पहले विधानसभा को विभिन्न जिलों में विभाजित किया गया था. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement