Advertisement

Jaya Kishori Marriage Plan: किससे शादी करेंगी जया किशोरी? लड़के के लिए रखी ये खास शर्त

Jaya Kishori ने अपनी लाइफ के कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं और बताया है कि आखिर वह किससे शादी करने वाली हैं.

Jaya Kishori Marriage Plan: किससे शादी करेंगी जया किशोरी? लड़के के लिए रखी ये खास शर्त

Jaya Kishori Marriage

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कथावाचक और मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की शादी को लेकर आए दिन चर्चाएं होती रहती हैं. एक बार तो उनका नाम बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के साथ भी जुड़ गया था लेकिन उन्होंने जया को अपनी बहन बताकर पूरा मामला ही खत्म कर दिया था. जया किशोरी से जब भी शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है तो वह इसे टाल जाती हैं. जया किशोरी ने यह नहीं बताया है कि वह कब शादी करेंगी लेकिन उन्होंने यह जरूर बता दिया है कि वह किससे शादी करेंगी. 

हाल ही में जया किशोरी ने कहा है कि वो शादी जरूर करेंगी. उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह कब शादी करेंगी. जया किशोरी ने कहा है कि अभी शादी को लेकर उनका कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि शादी का फैसला जल्दबाजी में नहीं होना चाहिए. किसी से एक-दो महीनों की मुलाकात के बाद शादी कतई नहीं करनी चाहिए. 

फर्जी पासपोर्ट बनाकर नेपाल भाग गया अमृतपाल सिंह? भारत ने की अपील, किसी दूसरे देश न जाने दें

जया किशोरी का कहना है कि वह शादी के बाद अपने माता पिता से किसी भी कीमत पर दूर नहीं रहना चाहती हैं. जया किशोरी के शादी करने की मुख्य शर्त है कि वह अपने माता पिता को भी अपने पास रखना चाहती हैं. उनका कहना है कि वह अपने माता पिता से ज्यादा करीब हैं

Weather Update: कभी गर्मी कभी सर्दी, जानें अगले कुछ दिनों में किस ओर करवट लेने वाला है मौसम

जया किशोरी ने कहा है कि वह चाहती हैं कि उनकी शादी कोलकाता में रहने वाले किसी शख्स से ही हो. उन्होंने अपनी इस शर्त का खुलासा एक कार्यक्रम के दौरान ही किया था. उनका कहना था कि जो उनकी इस माता पिता वाली शर्त को पूरा कर देगा, वह उससे ही शादी करेंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement