Advertisement

Jawed Habib की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

हबीब एक वायरल वीडियो में महिला का हेयरकट करते हुए सिर पर थूकते नजर आ रहे हैं.

Latest News
Jawed Habib की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

jawed habib

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. हबीब एक वायरल वीडियो में महिला का हेयरकट करते हुए सिर पर थूकते नजर आ रहे हैं. अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया है. आयोग जावेद हबीब को नोटिस भेजेगा.

क्या है पूरा मामला?
हबीब का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक सेमिनार का है, जिसमें जावेद एक महिला के बाल काटने का डेमो देते नजर आ रहे हैं. वहां बैठे लोगों से बात करते-करते कहते हैं कि अगर पानी की कमी हो तो आप थूक से भी काम चला सकते है.

इतना कहकर वह महिला के सिर पर थूक देते हैं. वह इतने पर ही नहीं रुकते. इसके बाद कहते हैं कि इस थूक में जान है. इसके बाद लोग तालियां बजाने लगते हैं. कहा जा रहा है कि हबीब से हेयरकट करवा रही महिला का नाम पूजा गुप्ता है. वह उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत की रहने वाली हैं और एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं.

पूजा ने एक वीडियो शेयर किया कर बताया कि जावेद की इस हरकत के बाद क्या हुआ. पूजा ने बताया कि जावेद ने मिस बहेव किया. इसके बाद उन्होंने उनसे बाल नहीं कटवाए. जावेद से बाल कटवाने से अच्छा तो वह अपनी गली-नुक्कड़ के किसी नाई से बाल कटवा लेंगी.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement