Advertisement

J&K: राजौरी में उरी जैसी साजिश! आर्मी कैंप में घुसे 2 आतंकियों को सेना मार गिराया, 3 जवान शहीद

Jammu Kashmir Encounter: राजौरी से 25 किलोमीटर दूर परगल कैंप पर आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया है. माना जा रहा है कि आतंकियों की उरी जैसे हमले की कोशिश थी.

J&K: राजौरी में उरी जैसी साजिश! आर्मी कैंप में घुसे 2 आतंकियों को सेना मार गिराया, 3 जवान शहीद

आतंकियों से मुठभेड़

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्वतंत्रा दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी में उरी जैसे हमले की साजिश नाकाम हो गई है. यहां राजौरी के दारहाल इलाके में कुछ आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया. वहीं, गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए हैं. सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

जानकारी के मुताबिक, राजौरी से 25 किलोमीटर दूर परगल कैंप पर आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया है. 11 राष्ट्रीय राइफल के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. लेकिन इस हमले में हमारे तीन जवान शहीद हो गए हैं. माना जा रहा है कि आतंकियों की उरी जैसे हमले की कोशिश थी.

एडीजीपी, जम्मू जोन मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के दारहाल से करीब 6 किलोमीटर दूर सीमा पार से कुछ आतंकी भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे. इसकी भनक जैसे ही सेना को लगी तो इलाके को घेर लिया और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा. लेकिन आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी होती रही. इसमें दो आतंकी मारे गए.

बताया जा रहा है कि आतंकी सेना कैंप के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते वो कैंप में घुसने में कामयाब नहीं हो सके. सेना फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें- ड्रोन, हथियार और लश्कर के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, सुरक्षाबलों ने घाटी में सिकोड़ दिए आतंकियों के पांव!

लश्कर के 7 सदस्यों को किया था गिरफ्तार
इससे पहले भारतीय सेना ने रजौरी (Rajouri) जिलों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन के 7 सदस्यों को पकड़ा था. पुलिस ने सोमवार को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन मॉड्यूलों का भंडाफोड़ होने के बाद जम्मू में आतंकवाद के ज्यादातर मामलों को सुलझा लिया गया है. जम्मू संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मुकेश सिंह (Mukesh Singh) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने लश्कर के तीन आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जो सीमा पार से मिले रहे निर्देशों पर चल रहे थे. आतंकी नेटवर्क के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इससे जम्मू में लश्कर को झटका लगा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement