Advertisement

J&K: कुलगाम एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर, सेना का 1 जवान भी घायल

Jammu and Kashmir Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) एक आतंकी ढेर कर दिया है.

J&K: कुलगाम एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर, सेना का 1 जवान भी घायल

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि जिले के बटपुरा गांव में एनकाउंटर में दो नागरिक और सेना एक जवान भी घायल हो गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के बटपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद गांव की घेराबंदी की गई. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें- शराब पीकर एयर होस्टेस के कमरे में घुस गया शख्स, किया रेप, फिर जो हुआ...

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर
पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘मुठभेड़ में सेना का एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए. तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एनकाउंटर चल रहा है.’ उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया. मारे गए आतंकवादी की पहचान का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: स्कूल बस में सवार थे स्टूडेंट, बैक करते वक्त पलटी, दिल दहला देगा वीडियो  

आतंकी मजदूरों को बना रहे निशाना
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के आतंकी लगातार हमले की फिराक में हैं. दो दिन पहले पुलवामा में बिहार के दो मजदूरों (Migrant Laborers) को गोली मार दी थी. पुलिस ने एक ट्वीट कर बताया था, ‘‘पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा में आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया.’ पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूरों की पहचान बिहार के बेतिया जिला निवासी शमशाद और फैजान कासरी के रूप में हुई.

(इनपुट- भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement