Advertisement

Jammu Kashmir Encounter: बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर

Jammu and Kashmir: आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और संदिग्ध चीजें भी बरामद की गई है.

Jammu Kashmir Encounter: बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर

security forces in Kashmir. (Representative Image)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है. सुरक्षा बलों ने बडगाम में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. यह मुठभेड़ बडगाम के जोल्वा क्रालपुरा चडूरा इलाके में हुई. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. 

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों की अभी पहचान की जा रही है. इनके पास से कई संदिग्ध चीजें और हथियार भी बरामद हुए हैं. बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकियों को ढेर किया था. मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे. 

इनमें से एक पाकिस्तान का नागरिक था. उन्होंने बताया था कि मारे गए आतंकियों के पास से 2 एम-4 कार्बाइन्स, एक एके-47 रायफल और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए थे. जानकारी के मुताबिक पिछले साल सुरक्षाबलों ने अपने संयुक्त अभियान में कुल 171 आतंकवादियों को खात्मा किया.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement