Advertisement

J-K: 'मस्जिद में घुसकर मुस्लिमों से लगवाए जय श्री राम के नारे' महबूबा मुफ्ती का सेना पर गंभीर आरोप

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती ने दावा किया है कि भारतीय सेना के कुछ जवानों ने पुलवामा में एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों से जय श्री राम का नारा लगवाया.

J-K: 'मस्जिद में घुसकर मुस्लिमों से लगवाए जय श्री राम के नारे' महबूबा मुफ्ती का सेना पर गंभीर आरोप

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती. (तस्वीर-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) नेता महबूबा मुफ्ती ने भारतीय सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने शनिवार को दावा किया है कि सेना की 50 RR की टुकड़ियां पुलवामा में एक मस्जिद में घुस गईं और वहां मुसलमानों को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया.

महबूबा मुफ्ती ने इस कदम को उकसावे का एक्शन कहा है. महबूबा मुफ्ती ने अपील की है कि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से मामले की जांच शुरू करने का अनुरोध किया.

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने 14 जून को श्रीनगर स्थित चिनार कोर की कमान संभाली है. यह सेना के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम कोर है. कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के आसपास एंटी टेरर ऑपरेशन की जिम्मेदारी चिनार कोर संभालती है. 

इसे भी पढ़ें- मुंबई से असम तक बारिश ने मचाई तबाही, लाखों लोग बेहाल, जानें कहां कैसा है हाल

'मस्जिद में घुसकर मुसलमानों से कहलवाया जय श्री राम'

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, '50 आरआर के सैन्य जवानों द्वारा पुलवामा की एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर किया गया. यह खबर सुनकर स्तब्ध हूं. जब अमित शाह यहां हैं तो ऐसा कदम और वह भी यात्रा से पहले, केवल उकसावे की कार्रवाई है. राजीव घई से अनुरोध है कि तत्काल जांच बिठाएं.'

यह भी पढ़ें- मणिपुर में हजारों महिलाओं ने सुरक्षाबलों को घेरा, पीछे हटी फोर्स, 12 को छोड़ने पर हुई मजबूर

महबूबा मुफ्ती ने लगाए सेना पर गंभीर आरोप

महबूबा मुफ्ती ने यह भी दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर में जी-20 कार्यक्रम से पहले स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुछ लोगों को प्रताड़ित किया गया है. महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अब तक सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement