Advertisement

Doda Encounter: डोडा में फिर आतंकियों से एनकाउंटर, अफसर समेत 4 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी, 5 पॉइंट्स में ताजा अपडेट

Doda Encounter: डोडा में पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव हैं, जिनसे पिछले एक महीने के दौरान कई बार सुरक्षा बलों की भिड़ंत हो चुकी है. इन्हीं आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने के दौरान देसा जंगल में एनकाउंटर हुआ था.

Latest News
Doda Encounter: डोडा में फिर आतंकियों से एनकाउंटर, अफसर समेत 4 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी, 5 पॉइंट्स में ताजा अपडेट

Doda Terror Attack के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान हर रास्ते को ब्लॉक कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है. (फोटो-ANI)

Add DNA as a Preferred Source

Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के डोडा (Doda) में एक बार फिर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ है. सोमवार रात हुए एनकाउंटर में एक आर्मी अफसर समेत 4 भारतीय जवान शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान घायल है. एनकाउंटर के बाद आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, जो करीब 9 घंटे बाद मंगलवार सुबह भी जारी है. इलाके में और भी आतंकी छिपे होने की सूचना है, जिसके चलते सुरक्षाबल बेहद सावधानी से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. बता दें कि इस इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ करने की सूचना पिछले महीने मिली थी, जिसके बाद कई बार आतंकियों से सुरक्षा बलों का एनकाउंटर हो चुका है. इसमें कई जवान शहीद हो चुके हैं और कई आतंकियों को भी मार गिराने में सफलता मिली है. 

आइए जम्मू-कश्मीर में इस ताजा एनकाउंटर (Jammu And Kashmir Encounter) के बारे में 5 पॉइंट्स में आपको ताजा अपडेट बताते हैं-

1. आतंकियों के छिपे होने का मिला था इनपुट

सुरक्षा बलों को डोडा जिले के उत्तरी इलाके के देसा जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इस सूचना के बाद सोमवार शाम 7.45 बजे भारतीय सेना (Indian Army) की राष्ट्रीय राइफल्स (Rashtriya Rifles) और जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) की जॉइंट टीम ने धारी गोट उरारबागी इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

2. आतंकियों के साथ 20 मिनट तक चला एनकाउंटर

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जगह छिपे हुए आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों की तरफ से भी फायरिंग का जवाब दिया गया. करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग होती रही. इसके बाद आतंकियों की तरफ से फायरिंग बंद कर दी गई. आतंकी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन सुरक्षा बल उनका पीछा करते रहे.

3. आतंकी फायरिंग से पांच जवान हुए थे घायल, इलाज में 4 शहीद

एक सैन्य अफसर के मुताबिक, रात 9 बजे सुरक्षा बलों ने फिर से आतंकियों को घेर लिया. दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई. आतंकी फायरिंग की चपेट में आकर एक अफसर समेत 5 जवान घायल हो गए. घायलों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का भी एक सिपाही शामिल है. PTI के मुताबिक, इन घायलों में से एक अफसर समेत 4 जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए हैं. शहीद होने वाले जवानों की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है.

4. इलाके में चल रहा सर्च ऑपरेशन

भारतीय सेना की 16 कॉर्प्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि एनकाउंटर के दौरान भारी गोलीबारी दोनों तरफ से हुई है, जिसमें कई जवान घायल हो गए हैं. एनकाउंटर के तत्काल बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर रवाना कर दिए गए और पूरे इलाके को घेर लिया गया है. आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें ड्रोन्स की मदद ली जा रही है.

5. डोडा में पिछले महीने एक्टिव हुए थे आतंकी

पिछले महीने 11 जून को अचानक डोडा जिले में आतंकी एक्टिव हुए थे. आतंकियों ने दो दिन में दो आतंकी हमले किए थे. 11 जून की रात को चटर गल्ला के ऊपरी इलाके में सुरक्षा बलों पर हमला किया था, जिसमें कई जवान घायल हो गए थे. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया था, जिनके पाकिस्तानी होने की पुष्टि हुई थी. इन आतंकियों के पास से अमेरिकी कमांडोज द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली M4 ऑटोमैटिक राइफल मिली थी. इन्हीं आतंकियों के साथियों ने पिछले दिनों कठुआ में आतंकी हमला किया था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement