Advertisement

Jaipur Love Couple Kidnapping: डंडों से पीटा, कार में ठूंसा और हो गए फरार, जयपुर में लव मैरिज कपल का दिनदहाड़े अपहरण, देखें Video

Jaipur News: प्रेमी जोड़े की शादी से लड़की के परिवार वाले खुश नहीं थे. आरोप है कि उन्होंने ही दिनदहाड़े दोनों का अपहरण किया है.

Jaipur Love Couple Kidnapping: डंडों से पीटा, कार में ठूंसा और हो गए फरार, जयपुर में लव मैरिज कपल का दिनदहाड़े अपहरण, देखें Video

Jaipur Kidnapping

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Rajasthan Crime News- राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े कुछ लोग एक नवविवाहित जोड़ी को सरेआम पीटते हुए उनका अपहरण कर ले गए. दोनों ने कई साल अफेयर के बाद 10 मार्च को ही शादी की थी, जिससे लड़की की फैमिली खुश नहीं थी. आरोप है कि रविवार को दुल्हन के परिजन कार लेकर जयपुर के हरमाड़ा इलाके में पहुंचे, जहां लव मैरिज के बाद नवविवाहित जोड़ी किराये पर रह रही थी. इसके बाद सरेआम दोनों की पिटाई की गई और गाड़ी में ठूंसकर उनका अपहरण करके ले गए. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. मारपीट की इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों का अपहरण करने से पहले बदमाशों ने उनके साथ किस तरह की बर्बरता को अंजाम दिया है.

गाजियाबाद जाकर की थी शादी

दरअसल जयपुर जिले के जमवारामगढ़ निवासी 22 साल के पृथ्वीराज का फाइनेंस का काम है. उसे कई साल पहले अपने से एक साल छोटी पूजा योगी से प्यार हो गया. पूजा योगी डोडाका डूंगर गांव की है. पृथ्वीराज के पिता रामलाल के मुताबिक, दोनों ने कई साल पूजा के परिवार को शादी के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद गत् 10 मार्च को दोनों घर से भाग गए और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचकर वहां आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज कर ली. रामलाल के मुताबिक, इस शादी से पूजा की फैमिली बेहद नाराज थी. शादी के बाद दोनों ने हरमाड़ा इलाके में किराये पर मकान लिया था, जहां से उनका अपहरण हो गया.

दुल्हन का परिवार पहुंचा था किराये के घर पर

रामलाल ने हरमाड़ा थाना पुलिस को अपने बेटे और बहू के अपहरण की शिकायत देते हुए FIR दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने कहा है कि रविवार 19 मार्च को बहू पूजा के परिवार के कई लोग हरमाड़ा में उनके किराये के घर में पहुंचे थे. वहां पहले कहासुनी हुई. इसके बाद पूजा के परिजनों ने नवविवाहित जोड़ी के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान ही दोनों को खींचते हुए बाहर खड़ी एसयूवी कार तक ले गए. वहां दुल्हन को तकरीब उछाल कर फेंकने वाले अंदाज में कार में ठूंसा. साथ ही पृथ्वीराज को भी कार में खींच लिया और अपहरण कर वहां से फरार हो गए.

पुलिस को मिल गई है सीसीटीवी फुटेज, यह दिख रहा है वीडियो में

पृथ्वीराज के घर के बाहर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपहरण की घटना दर्ज हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि रविवार दोपहर 2 बजकर 18 मिनट की घटना में एक सफेद रंग की एसयूवी गाड़ी और एक काले रंग की मोटरसाइकिल से कई लोग हरमाड़ा में पहुंचे. वे अपने हाथ में डंडे लिए हुए थे. डंडे लिए एक लड़के ने कार की खिड़की खोली. इसके बाद अंदर से डंडे लिए कई लोग पूजा को खींचते हुए लाए और लगभग कार के अंदर उछालकर बैठा दिया. इनके पीछे जमीन पर पड़े पृथ्वीराज को घसीटते हुए 2-3 लोग लाए. उसे भी उठाकर कार में ठूंसा गया और फिर कार को वहां से दौड़ा दिया. रामलाल ने पुलिस को यह सीसीटीवी फुटेज दे दी है. पुलिस अब बदमाशों की और लड़का-लड़की की तलाश कर रही है.

ऑनर किलिंग की है आशंका

रामलाल ने पुलिस के सामने पूजा के घर वालों द्वारा अपने बेटे-बहू का अहित करने की आशंका जताई है. जिस अंदाज में दोनों का अपहरण किया गया है, उससे माना जा रहा है कि दोनों की 'ऑनर किलिंग' करने के लिए साथ ले जाया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement