Advertisement

'Paper Leak बन गया है व्यापार' किसानों पर सरकार को घेरने के बाद उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar का एक और बड़ा बयान

Jagdeep Dhankhar On Paper Leak: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश में नौकरियों की परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि इस पर रोक लगनी चाहिए.

Latest News
'Paper Leak बन गया है व्यापार' किसानों पर सरकार को घेरने के बाद उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar का एक और बड़ा बयान

देश के उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

Jagdeep Dhankhar On Paper Leak: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से नाराज दिखाई दिए हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे धनखड़ को भगवा दल का पक्का समर्थक माना जाता है, लेकिन हालिया दिनों में यह दूसरी बार है, जब वे भाजपा सरकार पर भड़कते दिखे हैं. पहले उन्होंने धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में सरकार को नसीहत दी थी. अब उन्होंने एग्जाम पेपर लीक को लेकर सरकार को कोसा है. धनखड़ ने शनिवार को कहा,'पेपर लीक होने पर चयन की निष्पक्षता प्रभावित होती है. इसका मतलब नहीं रह जाता है. पेपर लीक करना आज एक इंडस्ट्री बन गई है. यह एक तरह का व्यापार बन गया है, लेकिन ये ऐसी बुराई है, जिस पर लगाम लगनी चाहिए.' हालांकि उन्होंने पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार की तरफ से लाए गए विधेयक की तारीफ भी की.

'दो डर से जूझते हैं एग्जाम देते समय छात्र'
उपराष्ट्रपति ने कहा,'छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए महीनों तक तैयारी करते हैं, लकिन उन्हें अब दो डर का सामना करना पड़ता है. पहले परीक्षा का डर और दूसरा पेपर लीक का डर. पेपर लीक होना महीनों तक मेहनत करने वाले छात्रों के लिए बड़ा झटका होता है.' उन्होंने मोदी सरकार द्वारा लाए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 पर कहा,'मैं सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 के संबंध में सरकार की ओर से की गई पहल की सराहना करता हूं.'

इससे पहले किसान आंदोलन को लेकर साधा था निशाना
जगदीप धनखड़ ने इससे पहले कड़ाके की सर्दी में धरने पर बैठे किसानों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पिछले महीने सवाल उठाया था कि केंद्र सरकार किसानों से बात क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने कहा था कि पिछले साल भी आंदोलन, इस साल भी आंदोलन है. कालचक्र घूम रहा है पर हम कुछ नहीं कर रहे हैं. पहली बार मुझे लगा है कि विकसित भारत हमारा सपना नहीं लक्ष्य है. कृषि मंत्री जी, आप कृपा करके मुझे बताएं कि किसानों से क्या वादा किया था, उसे निभाया क्यों नहीं और वादा निभाने के लिए हम क्या करें?

पेपर लीक को लेकर विपक्ष से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कर चुका खिंचाई
एग्जाम पेपर लीक को लकर विपक्षी दल ही नहीं सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र और राज्य सरकारों की खिंचाई कर चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट ने तो इसे लेकर कई कड़ी टिप्पणियां भी की हैं, जबकि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 3 जनवरी को मोदी सरकार पर इसे लेकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि भाजपा युवाओं का अंगूठा एकलव्य की तरह काट रही है. उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. सरकारी भर्ती में हो रहीं बड़ी गड़बड़ियां युवाओं के लिए बड़ा अन्याय है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement