Advertisement

ISRO ने लॉन्च की सिंगापुर की 3 सैटेलाइट, दिन-रात हर मौसम में तस्वीरें लेने में सक्षम

ISRO PSLV-C53 Launch: इसरो ने जो तीन मुख्य सैटेलाइट्स भेजी हैं उनमें DS-EO सैटेलाइट और NeuSAR सेटेलाइट्स तीनों ही सिंगापुर के हैं.

ISRO ने लॉन्च की सिंगापुर की 3 सैटेलाइट, दिन-रात हर मौसम में तस्वीरें लेने में सक्षम

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार शाम सैटेलाइट PSLV के तहत सिंगापुर के तीन सैटेलाइट लॉन्च किए. ISRO ने गुरुवार शाम 6 बजकर 2 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C53/DS-EO को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. इस मिशन के तहत सिंगापुर, अमेरिका और कोरिया के छोटे सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा गया. इसले पहले इसी साल फरवरी में इसरो नें PSLV-C52 को लॉन्च किया था.

यह सैटेलाइट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के द्वारा लॉन्च की गई. ये लॉन्चिंग दूसरे लॉन्च पैड से की गई. इस मिशन का काउंटडाउन 24 घंटे पहले 29 जून की शाम पांच बजे से शुरू हो गई थी. इससे पहले 14 फरवरी को इसरो ने श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी52/ईओएस-4 मिशन लॉन्च किया गया था.

ये भी पढ़ें- Eknath Shinde का सीएम बनना उद्धव ठाकरे के लिए बुरी खबर: उमर अब्दुल्ला

हर मौसम तस्वीर लेने में सक्षम
इसरो ने जो तीन मुख्य सैटेलाइट्स भेजी हैं उनमें DS-EO सैटेलाइट और NeuSAR सेटेलाइट्स तीनों ही सिंगापुर के हैं. इनमें NeuSAR सिंगापुर का पहला कॉमर्शियल सैटेलाइट है, जिसमें SAR पेलोड लगा है. ये दिन-रात हर मौसम में तस्वीरें लेने में सक्षम है.

श-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

डीएस-ईओ सैटेलाइट का वजन 353 किलोग्राम का है. जबकि NeuSAR 155 किलोग्राम का है. तीसरे सैटेलाइट का नाम है Scoob-1 करीब 2.8 KG वजनी इस सैटेलाइट को सिंगापुर की नैनयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने बनाया है.



 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement