Advertisement

ISRO First Mission in 2022: 14 फरवरी को लॉन्च होगा 'निगरानी सैटेलाइट' EOS-4

इसरो ने बताया कि ईओएस-04 के साथ ही दो छोटे सेटेलाइट भी भेजे जाएंगे.

ISRO First Mission in 2022: 14 फरवरी को लॉन्च होगा 'निगरानी सैटेलाइट' EOS-4
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल की पहली लॉन्चिंग 14 फरवरी की सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर PSLV-C52 से करने जा रहा है. इसके लिए PSLV-C52 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड पर असेंबल किया जा रहा है. लॉन्च का काउंटडाउन 25 घंटे 30 मिनट पहले शुरू किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया सुबह 4 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी.

बंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, पोलर सेटेलाइट लांच व्हीकल यानी PSLV-C52 को 1,710 किलोग्राम के EOS-04 को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Hijab विवाद पर पाकिस्तान ने भारतीय राजदूत को किया तलब, मुख्तार अब्बास नकवी ने लगाई फटकार

जानकारी के अनुसार, यह एक निगरानी सेटेलाइट है जो कुदरती आपदा और मौसम की रियल टाइम की जानकारी देगा. इसकी ताकतवर आंखें सीमाओं पर दुश्मन की हर हलचल पर भी नजर रखेंगी. साथ ही इसकी हाई क्वालिटी की तस्वीरों का इस्तेमाल जलिय स्त्रोतों, जंगल, फसलों और बड़े प्रोजेक्ट की निगरानी में हो सकेगा.

इसरो ने बताया कि ईओएस-04 के साथ ही दो छोटे सेटेलाइट भी भेजे जाएंगे. इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलाजी (IIST) से विद्यार्थियों द्वारा तैयार उपग्रह 'INSPIREsat-1' और दूसरा इसरो का टेक्नोलाजी डेमोंस्ट्रेटर सेटेलाइट (आइएनएस-2टीडी) शामिल है जो भारत-भूटान का संयुक्त उपग्रह है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement