भारत
RBI Plastic Currency Fact Check: क्या RBI 30 जून 2026 तक कागज के नोट बंद कर प्लास्टिक करेंसी जारी करने जा रहा है? जवाब है नहीं. PIB ने RBI के हवाले से Fact Check में सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे को गलत बताया है.
क्या RBI 30 जून 2026 तक कागज के नोट बंद कर प्लास्टिक करेंसी जारी करने जा रहा है? जवाब है नहीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दावे में बताया जा रहा था कि 30 जून 2026 तक भारत में कागजी नोटों को बंद कर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट जारी किए जाएंगे. वीडियो में ₹100, ₹50, ₹20 और ₹10 के नोट के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित आवाज का भी इस्तेमाल किया गया था. PIB ने RBI के हवाले से Fact Check में सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे को गलत बताया है. RBI ने स्पष्ट किया है कि कागज के नोटों को वापस लेने या उनकी जगह प्लास्टिक करेंसी जारी करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है.
PIB ने X पर पोस्ट बताया कि यह दावा पूरी तरह झूठ है, PIB ने RBI के हवाले से स्पष्ट किया है कि यह वीडियो डिजिटल रूप से एडिट (छेड़छाड़) किया गया है और इसमें किया गया दावा पूरी तरह फर्जी है. RBI ने भी साफ कर दिया है कि फिलहाल कागजी नोटों को बंद करने की कोई योजना नहीं है.
Several social media posts are falsely claiming that RBI will withdraw paper currency notes and replace them with plastic currency notes from June 30, 2026.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 9, 2026
❌ This claim is #Fake
✅ According to @RBI, there are no plans to withdraw paper currency notes or… pic.twitter.com/dhZqANjip9
यह भी पढ़ें: होम-ऑटो लोन लेना होगा मुश्किल! नए नियम से 62% लोगों पर पड़ेगा असर ...
इसके साथ PIB ने लोगों से अपील की है कि करेंसी या RBI से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी दावे को बिना जांचे-परखे शेयर न करें. किसी भी जानकारी को आगे भेजने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें. आपको अगर सोशल मीडिया पर भारत सरकार से जुड़ा कोई भी संदिग्ध या भ्रामक कंटेंट दिखे तो उसकी शिकायत @PIBFactCheck को कर सकते हैं.
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि RBI भविष्य में प्लास्टिक (पॉलीमर) आधारित नोटों की संभावना पर विचार कर सकता है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस कदम का समर्थन किया. कई यूजर्स का कहना है कि पॉलीमर नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होते हैं और जल्दी खराब नहीं होते. इसके अलावा कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि इस तरह के नोटों की नकली कॉपी बनाना भी ज्यादा मुश्किल होता है. लेकिन, RBI ने फिलहाल कागजी नोटों को बंद करने या उनकी जगह प्लास्टिक नोट लाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.