Advertisement

Navratri 2022: व्रत रखने वालों को IRCTC दे रहा है यह खास तोहफा

IRCTC के मुताबिक 2 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र में सफर के दौरान यात्रियों को व्रत का खाना यानी फलाहार दिया जाएगा.

Navratri 2022: व्रत रखने वालों को IRCTC दे रहा है यह खास तोहफा

भारतीय रेलवे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Navratri 2022 का त्योहार शुरू होने वाला है. नौ दिनों तक देशभर में मां के नौ रूपों की पूजा होगी और भक्तिमय माहौल रहेगा. इस मौके को अपने यात्रियों के लिए खास और ज्यादा यादगार बनाने के लिए IRCTC ने एक खास इंतजाम किया है. खबर है कि Indian Railway Catering and Tourism Corporation सफर के दौरान व्रत रखने वाले यात्रियों के लिए व्रत की थाली की सुविधा देगी. मतलब यह कि आप सफर के दौरान अपना व्रत जारी रख सकते हैं और मन पसंद खाना भी खा सकते हैं. 

IRCTC के मुताबिक 2 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र में सफर के दौरान यात्रियों को व्रत का खाना यानी फलाहार दिया जाएगा. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ई कैटरिंग से या फिर 1323 पर मनपसंद खाना ऑर्डर कर सीट पर मंगवा सकेंगे. आपको बता दें कि यह खाना बिना लहसुन-प्‍याज के शुद्ध और सात्विक होगा. इतना ही नहीं व्रत के हिसाब से खाना बनाने में सेंधा नमक इस्‍तेमाल किया जाएगा.

मेन्यू में क्या है खास

आईआरसीटीसी ने लोगों की पसंद को देखते हुए मेन्यू तैयार किया है. इसके तहत चार अलग-अलग तरह की थालियां मिलेंगी. इनकी कीमत 125 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच हो सकती है. बताया जा रहा है कि इसके रेट आईआरसीटीसी 24 मार्च को फाइनल कर देगा. यह शानदार सुविधा 500 के करीब उन ट्रेनों में उपलब्‍ध होगी जिनमें आईआरसीटीसी कैटरिंग की सुविधा दे रही है. व्रत का खाना केवल ट्रेनों में ही मिलेगाा, स्‍टेशनों पर आईआरसीटीसी के स्‍टॉल में उपलब्‍ध नहीं होगा

यह है संभावित मेन्यू 

- कुट्टू के पकौड़े
- पूड़ी सब्‍जी
- साबूदाना की खिचड़ी
- लस्‍सी
- फ्रेश जूस ( इसमें नमक,चीनी कुछ भी नहीं होगा),
- फल, चाय, रबड़ी
- ड्राईफूड्स की खीर

यह भी पढ़ें:

1- अब टिकट लेकर देख सकेंगे Bappi Lahiri का गोल्ड जूलरी कलेक्शन? बेटे ने बनाया यह खास प्लान

2- 1980 रुपये लीटर दूध, 290 रुपये किलो चीनी, महंगाई ने यहां के लोगों के निकाले आंसू

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement