भारत
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च हो गई है. अब बिना कैप्चा के एक मिनट में 1.5 लाख टिकट बुक की जा सकती है. ऐसे में क्या आपका पुराना ID-Password काम करेगा? नई वेबसाइट पर टिकट कैसे बुक कर सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
IRCTC New Website Launched: भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बेहतरीन सुविधा देने के लिए 15 जुलाई से अपनी वेबसाइट IRCTC का एक नया और आधुनिक वर्जन लॉन्च कर दिया है. यह नया पोर्टल देखने में बेहद आकर्षक तो है ही. साथ में, इसकी कार्यक्षमता में भी कई बदलाव किए गए हैं. यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत वेबसाइट का क्रैश होना या स्लो चलना था. इन्हीं सारी दिक्कतों को दूर करने के लिए रेलवे ने अपनी तकनीकी क्षमता को कई गुना बढ़ा दिया है.
इससे पहले IRCTC वेबसाइट प्रति मिनट लगभग 32,000 टिकट बुक करने की क्षमता रखती थी, लेकिन न्यू वर्जन आने से इसकी कैपेसिटी बढ़कर 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट हो गई है. खास बात यह है कि अब आपको तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली भीड़ के समय भी अब आपको वेबसाइट के हैंग होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
इसके अलावा, सबसे बड़ी राहत कैप्चा कोड को लेकर मिली है. नई वेबसाइट पर कैप्चा के झंझट को काफी हद तक कम कर दिया गया है, जिससे बुकिंग की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा स्पीड हो गई है.

रेलवे ने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई अत्याधुनिक फीचर्स जोड़े हैं:
यह यात्रियों का सबसे महत्वपूर्ण सवाल है. आपको बता दें कि आपको नया अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं है. आपका पुराना IRCTC यूजरनेम और पासवर्ड ही नई वेबसाइट पर भी पूरी तरह से मान्य है. आप अपने पुराने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आसानी से लॉग इन कर सकते हैं.
पेमेंट सफल होते ही आपका टिकट बुक हो जाएगा और ई-टिकट आपकी स्क्रीन पर फ्लैश होगी. इस नए पोर्टल के जरिए भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से