Advertisement

IRCTC ने 'इस' वजह से ब्लॉक की 2.5 करोड़ यूजर की ID, कहीं आपकी भी ID ब्लॉक तो नहीं और जानें कैसे करें इसे अनब्लॉक?

25 जुलाई को राज्यसभा में दिए गए एक जवाब में रेल मंत्रालय ने बताया कि IRCTC ने टिकट बुकिंग सिस्टम में हेराफेरी और दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया है. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

Latest News
IRCTC ने 'इस' वजह से ब्लॉक की 2.5 करोड़ यूजर की ID, कहीं आपकी भी ID ब्लॉक तो नहीं और जानें कैसे करें इसे अनब्लॉक?

अपना IRCTC खाता कैसे अनब्लॉक करें?

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप भी IRCTC के ज़रिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि IRCTC ने 2.5 करोड़ से ज़्यादा यूज़र आईडी निष्क्रिय कर दी हैं. डेटा विश्लेषण में रेलवे को कुछ यूज़र्स के बुकिंग पैटर्न पर संदेह हुआ था. इसी संदेह के आधार पर इन यूज़र्स की आईडी निष्क्रिय कर दी गई हैं. सरकार ने संसद में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. राज्यसभा सांसद एडी सिंह ने संसद में इस बारे में सवाल पूछा था. 

सिंह ने रेल मंत्रालय से पूछा था कि करोड़ों IRCTC यूजर्स की आईडी क्यों निष्क्रिय की जा रही हैं, बुकिंग शुरू होते ही टिकट कैसे गायब हो जाते हैं और इसे रोकने के लिए रेलवे क्या कदम उठा रहा है? जवाब में सरकार ने जानकारी दी. मंत्रालय ने अपने जवाब में लिखा कि IRCTC ने टिकट बुकिंग में अनियमितता रोकने के लिए 2.5 करोड़ से ज़्यादा यूजर आईडी निष्क्रिय कर दी हैं. जांच में पता चला कि इन यूजर आईडी से की गई बुकिंग में कुछ गड़बड़ थी.

टिकट प्रणाली संबंधी समस्याएं 

25 जुलाई को राज्यसभा में दिए गए एक जवाब में, रेल मंत्रालय ने बताया कि आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग प्रणाली में छेड़छाड़ और दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया है. आंकड़ों के विश्लेषण के दौरान, यह पाया गया कि करोड़ों यूज़र आईडी फर्जी या संदिग्ध जानकारी का इस्तेमाल करके बनाई गई थीं. बाद में, उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया ताकि तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाई जा सके और वास्तविक यात्रियों को असुविधा न हो.

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि रेलवे में टिकटों की मांग साल भर एक जैसी नहीं रहती. कभी टिकटों की मांग बहुत ज़्यादा होती है तो कभी कम. जो ट्रेनें ज़्यादा लोकप्रिय हैं और यात्रा में कम समय लेती हैं, उनके टिकट जल्दी बिक जाते हैं. लेकिन दूसरी ट्रेनों में टिकट आसानी से मिल जाते हैं. यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिलें, टिकट बुकिंग में पारदर्शिता हो और लोग ज़्यादा से ज़्यादा टिकट ऑनलाइन बुक करें, इसके लिए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं.

यदि IRCTC खाता निलंबित कर दिया जाए तो क्या होगा?

अपने निलंबित IRCTC खाते को पुनः खोलने के लिए IRCTC ग्राहक सहायता से संपर्क करें, अपनी स्थिति समझाएं, आवश्यक जानकारी/दस्तावेज प्रदान करें, उनके निर्देशों का पालन करें और पुनः सक्रियण की पुष्टि की प्रतीक्षा करें

अपना IRCTC खाता कैसे अनब्लॉक करें?

निष्क्रिय IRCTC खाते को कैसे सक्रिय कर कर सकते हैं तो अपने IRCTC खाते को पुनः सक्रिय करने के लिए  आपको अपने IRCTC खाते का उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड, अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पता care@irctc.co.in पर भेजना होगा .

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement