Advertisement

IPL 2022: आईपीएल के मैचों पर आतंकी साया! रेकी की खबरों से मुंबई पुलिस ने किया इनकार

इस खुलासे के बाद स्टेडियम और जिन होटलों में खिलाड़ी ठहरे हैं उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

IPL 2022: आईपीएल के मैचों पर आतंकी साया! रेकी की खबरों से मुंबई पुलिस ने किया इनकार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आईपीएल (IPL) शुरू होने से पहले मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने आतंकी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. आईपीएल के मैचों को आतंकी (Terrorist) अपना निशाना बना सकते हैं. एटीएस ने गिरफ्तार किए गए आतंकी से पूछताछ के बाद खुद इस बात का खुलासा किया है. आतंकियों ने वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede stadium), ट्राइडेंट होटल (Trident hotel) और आसपास के रोड की रेकी की. इस खुलासे के बाद स्टेडियम और जिन होटलों में खिलाड़ी ठहरे हैं उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि आईपीएल और खिलाड़ियों पर आतंकवादी खतरे या फिर जिन होटलों में खिलाड़ी रुकेंगे और रूट की रेकी की खबर का मुंबई पुलिस ने खंडन किया है और कहा है ऐसा कोई भी इनपुट नहीं है.

26 मार्च से 22 मई तक चलेंगे मैच
आईपीएल के मैच 26 मार्च से 22 मई चलेंगे. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. क्विक रिस्पांस टीम, बम स्क्वॉड और राज्य रिजर्व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. आतंकियों के खुलासे के बाद अब जो भी खिलाड़ी होटल से स्टेडियम तक जाएंगे उन्हें स्पेशल एस्कॉर्ट मुहैया कराया जाएगा. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं अंपायर और मैच के अधिकारियों को भी सुरक्षा दी जाएगी. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement