भारत
आज से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर दी गई हैं, लेकिन सरकार के इस फैसले पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. ज्यादातर लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं.
डीएनए हिंदी: इस समय देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 (Covdi 19) की स्थिति नियंत्रण में है. यही वजह है कि अब नियमों में भी छूट दी जा रही है और इसी के चलते आज से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक भी हट गई है. दो साल बाद आज अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों (International Commercial Fligts) को फिर से शुरू कर दिया गया है.
मगर दुनिया के अन्य देशों पर गौर करें तो कोविड संक्रमण की स्थिति फिर एक बार खतरनाक स्तर पर पहुंचती नजर आ रही है. कुछ देशों में BA.2.2 वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में देश की बड़ी आबादी भारत सरकार के अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के फैसले का विरोध कर रही है. देश में 10 में से 7 लोगों का मानना है कि जब विश्व के कई देशों में कोविड बढ़ रहा है तो सरकार को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स शुरू नहीं करनी चाहिए.
हाल ही में लोकल सर्कल नामक की एक एजेंसी ने एक सर्वे किया है जिसके नतीजे यह बताते हैं कि सरकार का अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने का फैसला गलत है. इस सर्वे में शामिल 69% नागरिकों ने बीए.2.2 संक्रमण को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के खिलाफ आपत्ति जाहिर की है. उनका मानना है कि इसे तभी शुरू किया जाना चाहिए जब विदेश में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (TPR) कम अंकों में हो.
इस सर्वे में केवल 27 फीसदी जनता ने ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है. इसके अलावा अन्य 23 फीसदी ने किसी देश के साथ उड़ानें तभी शुरू करने की बात कही है जब उस देश की कोविड पॉजिटिविटी दर 5 फीसदी से कम हो 23 फीसदी लोगों ने कहा है कि उन देशों के लिए ही उड़ानें शुरू हों जिनका TPR दो फीसदी से कम हो. वहीं 19 फीसदी लोगों ने सीधे तौर पर सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. उनका कहना है कि अभी कोविड के बढ़ते मामलों के बीच पुनः अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें नहीं शुरू की जानी चाहिए.
यह भी पढ़ें- ICC Women World Cup 2022: SA के खिलाफ भारत की पहले बल्लेबाजी, सेमीफाइनल के लिए अहम है आज का मुकाबला
कुल मिलाकर कहा जाए तो सीधे तौर पर 69 फीसदी लोगों ने यह कहा है कि वो भारत सरकार अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के खिलाफ है. जबकि 4 फीसदी लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय देने से परहेज किया है. 73 फीसदी लोग यह चाहते हैं कि उन्ही देशों के साथ वाणिज्यिक फ्लाइट्स शुरू होनी चाहिए जहां पॉजिटिविटी रेट कम है.आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया, हांगकांग, वियतनाम, जर्मनी, इटली सहित कई देशों में COVID मामलों में बढ़ोतरी हो रही है जो कि एक चिंता का सबब है. पहले भी विदेशी यात्राओं के कारण भारत में तेजी से कोविड फैला था. ऐसे में लोग इस खतरे को देखते हुए सरकार के वाणिज्यिक उड़ानों को फिर से शुरू करने के फैसले के खिलाफ दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Yogi सरकार 2.0 में चमकेगी किस मंत्री की किस्मत, किसे मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी? बंटवारा आज
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.