Advertisement

Andhra Pradesh: बकरे की जगह उसे पकड़ने वाले की ही गर्दन उड़ा डाली, आरोपी गिरफ्तार

मकर संक्रांति के मौके पर हर साल दी जाती है जानवरों की बलि.

Andhra Pradesh: बकरे की जगह उसे पकड़ने वाले की ही गर्दन उड़ा डाली, आरोपी गिरफ्तार

goat sacrifice

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आंध्र प्रदेश में मकर संक्रांति के दिन ऐसी घटना हुई जिसने सबका दिल दहला दिया.यहां त्योहार के मौके पर बकरे की बलि चढ़ाई जा रही थी. इस दौरान बकरे की गर्दन काटने की बजाय एक शख्स ने बकरे को पकड़ने वाले व्यक्ति की ही गर्दन काट दी. 

आंधप्रदेश के चित्तूर में मकर संक्रांति  के दिन येलुम्मा मंदिर में बलि देने की रस्म पूरी की जा रही थी. यहां हर साल मकर संक्रांति पर जानवरों की बलि देने की परंपरा है. इसी रस्म के दौरान जब बलि के लिए बकरे को रखा गया तो बकरे की गर्दन काटने वाले व्यक्ति ने सुरेश नाम के उस व्यक्ति पर वार कर दिया जो उस बकरे को पकड़े हुआ था. 

गर्दन कटते ही सुरेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. उसी वक्त वहां पुलिस पहुंची और सामने आया कि गर्दन काटने वाला चलापथी नाम का वह व्यक्ति शराब के नशे में था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके आगे की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं.

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश BJP अध्यक्ष ने किया जनता से वादा- 'तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें 50 रुपये बोतल दारू देंगे'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement