Advertisement

Infosys के ऑफिस टॉयलेट में महिला कर्मचारी की अश्लील फिल्म बनाई, गिरफ्तार हुआ IT वर्कर

Bengaluru News: आरोपी के मोबाइल में महिला की टॉयलेट करते समय बनाई गई अश्लील वीडियो मिली है, जिसे HR डिपार्टमेंट ने डिलीट करा दिया. पुलिस को शक है कि आरोपी ने इससे पहले भी टॉयलेट में ऐसी वीडियो बनाई होगी. इस एंगल से जांच जारी है.

Latest News
Infosys के ऑफिस टॉयलेट में महिला कर्मचारी की अश्लील फिल्म बनाई, गिरफ्तार हुआ IT वर्कर

Infosys के इस सीनियर एसोसिएट को टॉयलेट में महिला की अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया है.

Add DNA as a Preferred Source

Bengaluru News: बेंगलुरु में दिग्गज टेक कंपनी इंफोसिस (Infosys) के ऑफिस में उस समय बवाल मच गया, जब एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के ही एक पुरुष कर्मचारी को महिला टॉयलेट में सीक्रेट तरीके से अपनी वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया. आरोपी छिपकर अपने मोबाइल फोन से टॉयलेट करती हुई महिला कर्मचारी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. महिला कर्मचारी के शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां आ गए और आरोपी को पकड़कर बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) के हवाले कर दिया है. आरोपी कर्मचारी के मोबाइल में महिला कर्मचारी की अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग मिल गई है, जिसके बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

टॉयलेट क्यूबिकल में छिपकर रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, सोमवार को एक महिला कर्मचारी ने ऑफिस के टॉयलेट में कुछ आवाज सुनी. उसे शक हुआ तो उसने टॉयलेट करते समय बराबर वाले क्यूबिकल में चेक किया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कर्मचारी ने वहां छिपे नागेश स्वप्निल माली नाम के कर्मचारी को मोबाइल से उसकी वीडियो बनाते हुए देखा और शोर मचा दिया. शोर सुनते ही अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए और माली को रंगेहाथ दबोच लिया. 

HR डिपार्टमेंट ने डिलीट करा दिया वीडियो
इंफोसिस में सीनियर एसोसिएट के पद पर तैनात माली के मोबाइल फोन को HR डिपार्टमेंट की एक महिला कर्मचारी ने चेक किया. उसमें मौजूद वीडियो रिकॉर्डिंग को पीड़िता की मौजूदगी में ही डिलीट कर दिया गया. हालांकि पुलिस ने आरोपी के ऐसा पहली बार नहीं करने का शक जताया है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे पहले भी माली ने अन्य महिला कर्मचारियों के साथ ऐसा किया होगा. इसके चलते उसके मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा. लैब में उसके मोबाइल में डिलीट किया गया कंटेंट रिट्रीव कराया जाएगा ताकि यदि पहले ऐसी वीडियो रिकॉर्ड की गई होगी तो उसे भी आरोपी के खिलाफ केस में शामिल किया जा सके.

अयोध्या में भी सामने आया था ऐसा ही केस
इस साल अप्रैल में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के करीब एक गेस्ट हाउस के 25 वर्षीय कर्मचारी को कथित तौर पर एक महिला की बाथरूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वाराणसी निवासी महिला श्रद्धालु ने आरोपी की परछाई देखकर ऊपर बाथरूम की टिन की छत से उसे वीडियो बनाते हुए देखा था. अयोध्या पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपी ने पहले भी गेस्ट हाउस में ठहरने वाली महिलाओं के ऐसे वीडियो बनाए थे, जो उसके मोबाइल फोन से बरामद हुए थे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement