Advertisement

227 यात्री लेकर दिल्ली से उड़े Indigo विमान में हुआ छेद, करनी पड़ी Emergency Landing, देखें Viral Video

Indigo Flight Viral Video: इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E2142 की उड़ान के दौरान रास्ते में तेज आंधी से बने भयंकर टर्बलेंस के बीच जमकर ओले भी बरसने लगे. इससे विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इंडिगो और स्पाइसजेट आदि ने मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की है.

Latest News
227 यात्री लेकर दिल्ली से उड़े Indigo विमान में हुआ छेद, करनी पड़ी Emergency Landing, देखें Viral Video

Indigo Flight के ओलावृष्टि में फंसने के कारण उसके अगले हिस्से में बड़ा छेद हो गया, जिससे उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है.

Add DNA as a Preferred Source

Indigo Flight Viral Video: उत्तर भारत में बुधवार देर शाम अचानक बिगड़े मौसम के चलते एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. इंडिगो की दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट 6E2142 रास्ते में ही धूल भरी आंधी, बारिश और फिर ओलावृष्टि के बीच फंस गई. इसके चलते पैदा हुए भयंकर टर्बुलेंस के कारण विमान के अगले हिस्से में बड़ा छेद हो गया, जिससे उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया. हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत लैंडिंग कराने में सफल रहा. विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इंडिगो (Indigo) और स्पाइसजेट (SpiceJet) ने अपने यात्रियों को मौसम से जुड़ी एक एडवाइजरी भी जारी की है. उधर, कई यात्रियों ने इस टर्बुलेंस के दौरान विमान के अंदर का भयावह अनुभव सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये शेयर किया है, जो बेहद वायरल हो रहे हैं.

इंडिगो फ्लाइट में सवार थे 227 यात्री
इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E2142 ने दिल्ली से 227 यात्रियों के साथ बुधवार शाम को श्रीनगर के लिए उड़ान भरी थी. रास्ते में ही विमान भयंकर टर्बुलेंस में फंस गया. इंडिगो की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, रास्ते में अचानक ओलावृष्टि होने से फ्लाइट उसकी चपेट में आ गई. फ्लाइट और केबिन क्रू ने तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को श्रीनगर में सुरक्षित लैंड करा लिया है. एयरपोर्ट टीम ने विमान के पहुंचने पर सभी यात्रियों को अटैंड किया है. विमान की आवश्यक जांच की जा रही है और जरूरी मेंटिनेंस के बाद उसे लेकर फैसला किया जाएगा. एयरलाइंस ने विमान को Aircraft On Ground (AOG) घोषित कर दिया है, जिसके तहत उसकी मरम्मत होने तक उसे नहीं उड़ाया जाएगा.ट

वायरल वीडियो में दिख रहा यात्रियों का खौफ
विमान के टर्बुलेंस में फंसने और ओलों से टकराने के कारण बुरी तरह हिलने के कारण यात्रियों में खौफ फैल गया. विमान में सवार एक यात्री के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान के अंदर बैठे यात्री बेहद खौफजदा हो गए थे. इससे जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं, जिनमें यात्री डर के मारे बुरी तरह चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि DNA Hindi इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान के टर्बुलेंस से हिट होने के बाद पायलट ने इसकी सूचना तत्काल एटीसी श्रीनगर को दी और इमरजेंसी प्रोटोकॉल घोषित किया. इसके बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया और उसके तहत विमान की शाम 6.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों की जांच की गई. सभी यात्री और केबिन क्रू स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है. 

यात्रियों के लिए जारी की है इंडिगो और स्पाइसजेट ने एडवाइजरी
इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस की तरफ से खराब मौसम को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है. इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश व आंधी से फ्लाइट्स की उड़ान प्रभावित होने की जानकारी दी है. साथ ही यात्रियों से देरी के लिए क्षमा मांगते हुए उनके धैर्य की प्रशंसा की है. साथ ही उन्हें एयरपोर्ट जानने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति जांच लेने की सलाह दी है. स्पाइसजेट ने भी अपने यात्रियों को कुछ ऐसी ही सलाह दी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement